ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IPL 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे

UB India News by UB India News
April 9, 2025
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
IPL 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

IPL 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। गुजरात के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी।

गुजरात की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है जिसमें कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड और बी साई सुदर्शन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। वाशिंगटन सुंदर ने भी पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 49 रनों की पारी खेली थी, जिससे गुजरात की बल्लेबाजी की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। गुजरात टाइटंस की तरफ से अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर आर साई किशोर ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। स्पिनर राशिद खान और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए बड़ी टेंशन बनी हुई है।

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

राजस्थान की बैटिंग मजबूत

दूसरी तरफ, राजस्थान की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है। टीम में संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और नितीश राणा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। इन सभी ने बल्ले से अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, गुजरात की तरह राजस्थान की कमजोरी भी उसकी गेंदबाजी है। संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज गेंद से प्रभावित नहीं कर पाया है। हालांकि, पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाने का काम किया लेकिन देखना होगा कि वह इस प्रदर्शन को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाले तो मुकाबला लगभग एकतरफा रहा है। गुजरात और राजस्थान के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। गुजरात ने 5 मैच अपने नाम किए हैं जबकि राजस्थान को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई है।

GT vs RR मैच डिटेल्स

  • तारीख: 9 अप्रैल 2025
  • समय: 7:30 PM
  • टॉस: 7:00 PM
  • वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटन्स: बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 22, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया,...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

Next Post
खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..

खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ...........

राजद अंबेडकर जयंती को बनाएगी वैचारिक आंदोलन

राजद अंबेडकर जयंती को बनाएगी वैचारिक आंदोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend