मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा और सहरसा में तेज बारिश हो रही है। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
25 जुलाई के बाद पटना, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद और आसपास के जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। नेपाल में हो रही बारिश से कोसी और गंडक नदी उफान पर है।
- मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में झमाझम बारिश हो सकती है. इसके अलावा भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भी भारी बारिश के आसार हैं.
- पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय में आज बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. इससे उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है.
- नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार में दिखने लगा है. कोसी और गंडक नदियां उफान पर हैं. इसके चलते निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है.
- मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक पूरे राज्य में एक साथ भारी बारिश की संभावना कम है. हालांकि, 25 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा. तब पटना, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर और जहानाबाद में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.
- इन दिनों बिहार में एक ही दिन में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. इसकी मुख्य वजह मानसूनी हवाओं का कमजोर और मजबूत होना है. जब हवा में नमी बढ़ती है, तो बादल बनते हैं और बारिश हो जाती है. बारिश रुकते ही धूप निकलने पर हवा की नमी उमस बढ़ा देती है.
आगे कैसा रहेगा मौसम…
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
जबकि अधिकांश इलाकों में बादलों की आवाजाही और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। सप्ताह के दूसरे हिस्से में मानसूनी गतिविधियां फिर से कुछ सक्रिय हो सकती हैं, जिससे राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जुलाई के दौरान बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
पटना में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शहर के कुछ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट आएगी।
बार-बार क्यों बदल रहा है मौसम
बिहार में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी अचानक बारिश हो जाती, तो कुछ घंटों बाद तेज धूप और उमस शुरू हो जाती है। इसकी मुख्य वजह मानसूनी गतिविधियों का कमजोर और मजबूत होना है।
कभी नमी वाली हवाओं का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे बादल बनते हैं और हल्की बारिश होती है। इसके बाद जब बारिश रुकती है और धूप निकलती है तो हवा में मौजूद नमी के कारण उमस बढ़ जाती है।
यही वजह है कि लोगों को एक ही दिन में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं।






