श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है वहीं देशभर के युवा भी प्रदर्शन में जुटे हैं. इधर बिहार में भी कांग्रेस ने लोकभवन के गेट पर धरना दे दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ कई कार्यकर्ता लोकभवन के सामने धरने पर बैठे. कांग्रेस पार्टी दिल्ली में हुए लाठी चार्ज के खिलाफ धरना दे रही है. लोकभवन का पूरा एरिया प्रतिबंधित क्षेत्र है. कांग्रेस पार्टी के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोकभवन का पूरा एरिया प्रतिबंधित क्षेत्र है ऐसे में यहां किसी तरह का प्रदर्शन करना और धरना गैर कानूनी है.
आपको बता दें कि पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने वहां से जबरदस्ती उठाया और वहां से डिटेन कर उन्हें ले गई. इसके कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं जिसमें उनकी नाक से खून भी निकलता हुआ दिख रहा है. इसे कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. राहुल गांधी की इस तस्वीर को लोग बहुत तेजी से शेयर कर रहे हैं.
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई अन्य नेता प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले जाती हुई दिख रही है. राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र चल रहा है. कांग्रेस ने एक तस्वीर भी जारी की है जिसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस बल के दरवाजे पर खड़े होकर उसमें चढ़ने से इनकार करते हुए दिख रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र चल रहा है. कांग्रेस ने एक तस्वीर भी जारी की है जिसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस बल के दरवाजे पर खड़े होकर उसमें चढ़ने से इनकार करते हुए दिख रही है. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया.





