ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..

UB India News by UB India News
April 9, 2025
in बेगुसराय, भाजपा
0
खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ‘कंबल कांड’ करने वाले नीतीश सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सफाई दी है. दरअसल बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इसी अप्रैल महीने की तपती गर्मी में लोगों के बीच कंबल और चादर का वितरण किया था. वहीं जब इतनी गर्मी में कंबल बांटे जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अब मंत्री महोदय सफाई देते नजर आ रहे हैं. लेकिन, मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सफाई में अपनी ही सरकार की पोल खोल कर रख दी है.

दरअसल खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का कहना है कि आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जो पेड़ के नीचे रहकर अपना समय बिता रहे हैं और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे में यदि उन्हें कंबल दिया गया तो इसमें हाय तौबा मचाने की क्या आवश्यकता है? यानि सुरेन्द्र मेहता भी अपनी सरकार की कमियां गिना रहे हैं और बता रहे हैं कि आज भी बिहार में लोगो पेड़ के नीचे रह रहे हैं. लोगों के पास जरूरी संसाधन तक नहीं है.

RELATED POSTS

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

‘मंत्री जी’ की एक और दलील

वहीं दूसरी ओर उन्होंने कंबल वितरण और अन्य समारोहों में सम्मानित किए जाने वाले अंग वस्त्र को एक तराजू में तोला है और कहा है कि आज भी विभिन्न समारोहों में विधायक हो या मीडिया के लोग, उन्हें चादर से सम्मानित किया जाता है। तो क्या ऐसे में लोग उस चादर को फेंक देते हैं? मंत्री महोदय को शायद यह पता नहीं है कि अंग वस्त्र और कंबल वितरण दो अलग बातें हैं और इन्हें एक समान नहीं माना जा सकता. बता दें, बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर-दो पंचायत के अहियापुर गांव में बीजेपी की ओर से 46वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था. इसी दौरान मंत्री ने तपती गर्मी में लोगों के बीच कंबल बांटने का काम किया था.

क्या है मामला?

इस बारे में सुरेंद्र मेहता का कहना है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस था. इस मौके पर उन्होंने लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया था. लेकिन बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. अब ऐसे में सवाल यह है कि मंत्री महोदय को शायद यह नहीं पता था कि इस चैत्र और बैसाख की तपती गर्मी में कंबल वितरण करना गरीबों का उपहास करने के समान है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

Next Post
राजद अंबेडकर जयंती को बनाएगी वैचारिक आंदोलन

राजद अंबेडकर जयंती को बनाएगी वैचारिक आंदोलन

शिवदीप लांडे ने क्यों बनाई अपनी पॉलिटिकल पार्टी !………………….

शिवदीप लांडे ने क्यों बनाई अपनी पॉलिटिकल पार्टी !......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend