ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

UB India News by UB India News
July 21, 2026
in पटना, भाजपा
0
‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा किया। उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने विपक्ष के तंज पर दर्द बयां किया। मैथिली ठाकुर ने कहा कि जब वे राजनीति में आई थीं, तब विरोधियों ने उनके लिए काफी ‘अशोभनीय’ भाषा का इस्तेमाल किया और तंज कसा।

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’

पटना के बांकीपुर में हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी से अलीनगर (दरभंगा) की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपना किस्सा सुनाया। पॉलिटिकल एक्सपीरियंस को महिलाओं के सामने शेयर किया। साथ ही नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा, ‘दूसरे पार्टी के जो लोग हैं, वो बोलेंगे…अरे, मैथिली तो गा-गाकर वोट मांग रही है। फिर बोलेंगे…अरे ये तो गवैया को बुला दिया क्योंकि उनके शब्दों की मर्यादा नहीं है। मैं जब चुनाव लड़ने आई थी तो इतना गंदा-गंदा बोल रहे थे। शर्म आ रही थी कि भगवान आपने मुझे गाना क्यों सिखाया…क्यों ये विद्या दी। सबसे ज्यादा तोड़-मरोड़ दिया था मुझे मानसिक रूप से। लेकिन जब आप सबके सामने आती हूं तो लगता है कि यही तो एक चीज है, जिससे आप सभी लोगों के साथ खुद को जोड़ पाती हूं। आप सभी लोगों का आशीर्वाद यूं हीं मेरे ऊपर बना रहे।’

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

बांकीपुर के गोलघर एरिया में प्रचार

मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (गोलघर मंडल) में जनसंपर्क अभियान के दौरान मातृशक्ति से आत्मीय संवाद करने का सौभाग्य मिला। माताओं और बहनों का अपार स्नेह, विश्वास और उत्साह यह दर्शाता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ एक बार फिर बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा। आदरणीय नीरज सिन्हा जी को हार्दिक शुभकामनाएं। जनता के विश्वास और आशीर्वाद के साथ हम सब मिलकर बांकीपुर के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।’

BJP और प्रशांत अहम क्यों बांकीपुर?

दरअसल, बांकीपुर उपचुनाव प्रशांत किशोर और बीजेपी के लिए की साख और राजनीतिक भविष्य के लिहाज से बेहद निर्णायक है। बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्राचरकों को एक-एक गली मथ डालने की जिम्मेदारी सौंपी है। बांकीपुर सीट 1995 से लगातार नौ बार जीतकर भाजपा का अभेद्य गढ़ रही है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की खाली की गई इस सीट को बचाना बीजेपी के लिए साख का सवाल है, ताकि शहरी और कायस्थ कोर-वोटबैंक पर उसकी पकड़ साबित हो सके।

वहीं, चुनावी राजनीति में डेब्यू कर रहे प्रशांत किशोर के लिए यह उनके ‘जन सुराज’ मॉडल की पहली अग्निपरीक्षा है। अगर वे भाजपा के इस मजबूत किले में सेंध लगाते हैं या कड़ा मुकाबला देते हैं, तो इससे वे खुद को राज्य में एक बड़े और मुख्य राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित कर पाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

क्या बीजेपी की पिच पर डेब्यू मैच में फंस गए प्रशांत किशोर?

क्या बीजेपी की पिच पर डेब्यू मैच में फंस गए प्रशांत किशोर?

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार छोड़ कर तो मैं गया नहीं हूं। जो लोग यहां विपक्ष की या दूसरे तरह की राजनीति कर रहे...

Next Post
बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,..............

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend