कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है। फैजल खान जो खान सर के नाम से चर्चित हैं, उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि उन्हें उनके ससुराल के लोग फैजल खान बुलाते हैं। कोचिंग विवाद के दौरान जो लोग उन्हें फैजल खान बुलाते या लिखते थे, वो जीजा मानते हैं, उनको। उसके बाद से ये विवाद तूल पकड़ लिया है। बीजेपी के विधायक नीरज बब्लू ने खान सर की जमकर क्लास लगाई और कहा कि अपने बाप और बहन का जीजा बन जाएगा।
खान को नीरज बब्लू की फटकार
नीरज बब्लू ने मीडिया से कहा कि सबसे पहले तो उसका बाप जीजा हो गया। उसकी मां उसकी जीजा बन जाएगी। अपनी बहन का जीजा बन जाएगा। जिस तरह से वो बयानबाजी किया है न। हम समझते हैं कि उसको बिहार घुसने नहीं देना चाहिए। बिहार के छात्रों को इस तरह के टीचर का बहिष्कार करना चाहिए। हम पहले ही कहे हैं, खनवा फ्रॉड है। वो फ्रॉड आज साबित हो गया। वो टीचर नहीं है। वो बरगलाने वाला एक नौटंकीबाज है।
खान को बिहार घुसने नहीं दो- विधायक
बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि बिहार के स्टूडेंट्स को बरगलाने का काम करता है। उसके बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह का जो लफ्फाबाजी वाला बात करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं कह रहा हूं लगातार वो गलत बयानबाजी करता है। बिहार के छात्रों को बहकाने का काम करता है। ऐसे टीचर पर कार्रवाई होनी चाहिए।
खान कोचिंग विवाद क्या है?
ध्यान रहे कि खान कोचिंग विवाद मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है। उनके सुरक्षा गार्ड को भी जमानत मिल गई है। लेकिन इधर, उनके पॉकास्ट में दिए इंटरव्यू के बाद से विवाद बढ़ गया है। रोशन आनंद ने खान सर को टीचर नहीं, कुछ और ही कहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार के नेता भी खान सर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होने पहुंचे नीरज बब्लू ने खान सर पर जमकर प्रहार किया।







