ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

UB India News by UB India News
July 22, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना
0
पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने लोकभवन मार्च निकाला. प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब मार्च को रोकने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने और सुरक्षा व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए.’

छात्र पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया। पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले दागे गए। लाठीचार्ज किया गया।

इसके बाद भी छात्र हजारों की संख्या में जेपी गोलंबर पर डटे रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश करती रही। कुछ छात्र सड़क पर बैठ गए। 20 मिनट बाद छात्रों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। छात्र जेपी गोलंबर से आगे निकले हैं। पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर फिर बैरिकेडिंग की है। यहां भी भारी फोर्स तैनात है। वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले लेकर जवान खड़े हैं।

छात्र बोला- पुलिस ने बुरी तरह पीटा

छात्र ने कहा, पुलिस ने हमें लाठियों से पीटा है। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हमें बहुत बुरी तरह से मारा है। ये सरकार किसी की नहीं सुनती है। हम अपनी मांगे मनवाकर रहेंगे।

AISA कार्यकर्ता NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर लोकभवन की ओर मार्च कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाए. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज का भी विरोध किया. उनका कहना था कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर जवाब देना चाहिए.
छात्र बोला- खुदको गुलाम महसूस कर रहे हैं

छात्र विशाल कुमार ने कहा कि हम आजाद भारत में खुदको गुलाम महसूस कर रहे हैं। मैं राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि तत्काल धर्मेंद्र प्रधान और मोदी जी को बर्खास्त कर के नई सरकार का गठन किया जाए। ऐसी सरकार आए जो हमारी बात सुने, उस सरकार में हमें अपनी बात रखने का अधिकार हो।

RELATED POSTS

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

Next Post
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

प्रशांत किशोर बांकीपुर के बजाए कुम्हरार में क्यों कर रहे प्रचार…………

प्रशांत किशोर बांकीपुर के बजाए कुम्हरार में क्यों कर रहे प्रचार............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend