ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार : अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक विरोध-प्रदर्शन ,8 ट्रेनें फूंकीं, डिप्टी CM-BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला; कल बंद बुलाया

UB India News by UB India News
June 18, 2022
in जिलावार, दुर्घटना, परिवहन
0
बिहार : अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक विरोध-प्रदर्शन ,8 ट्रेनें फूंकीं, डिप्टी CM-BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला; कल बंद बुलाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में तीसरे दिन प्रदर्शन उग्र हो गया है। राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर बवाल हो रहा है। पटना के दानापुर स्टेशन पर ट्रेन और पार्सल रूम में आग लगा दी। स्टेशन के बाहर खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया। पुलिस पर पथराव किया गया।

बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला किया। यहां पर भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव किया गया।आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

सुबह से अब तक 8 ट्रेनों को निशाना बनाया गया है। समस्तीपुर में 2, लखीसराय में 2, दानापुर, फतुहा, आरा और सुपौल में एक-एक यात्री ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। वहीं, बक्सर और नालंदा समेत कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की गई है। आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने स्टेशन पर लूटपाट की है। टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपए लूट लिए हैं।

सासाराम में टोल प्लाजा में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। टोल प्लाजा में आगजनी भी की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। कई राउंड फायरिंग की खबर है। आरा में सड़क पर आगजनी के बाद जाम लगाया गया है।

बेतिया में यात्रियों को ट्रेन से उताकर मारपीट की गई। पुलिस पर भी पथराव हुआ है। डिप्टी सीएम रेणु देवी के सरकारी आवास पर भी हमला किया गया है। बेतिया के लौवरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी पर भी हमला हुआ है।

वैशाली के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ की है। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति में आग लगा दी। हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर भी आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारी सुबह 6 बजे से ही ट्रैक पर डटे हुए हैं। रेलवे ने जहां-तहां ट्रेनों को रोक दिया है। कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं।

बिहिया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने स्टेशन पर लूटपाट की है। टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपए लूट लिए हैं।
बिहिया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने स्टेशन पर लूटपाट की है। टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपए लूट लिए हैं।

खगड़िया में भी फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया है। मानसी जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने लगी है। इधर, छपरा में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर चैनवा टोल बोर्ड पर प्रदर्शकारियों ने जमकर हंगामा किया। टोल बूथ पर तोड़फोड़ के बाद रोड जाम कर दिया गया है।

इन जिलों में उग्र प्रदर्शन
बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, पटना- बिहटा, बेगूसराय, वैशाली, औरंगाबाद, सुपौल, खगड़िया, जमुई, रोहतास, नवादा, सीतामढ़ी, बेतिया, शेखपुरा, सीवान, बगहा और मधेपुरा में उग्र प्रदर्शन हो रहा है।

सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग।
सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग।

समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाई, कई बोगियां खाक
समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने 2 ट्रेनों में आग लगा दी। इसमें जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस की दो बोगियां खाक हो गई। जलाई गई बोगियों में एक AC कोच भी है। इधर, दिल्ली से लौट रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी आगजनी हुई है।

समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाट ट्रेन में आग लगा दी, दो बोगियां खाक हो गईं।
समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाट ट्रेन में आग लगा दी, दो बोगियां खाक हो गईं।

बगहा में बीजेपी ऑफिस में हमला
उपद्रवियों ने बगहा में बीजेपी कार्यालय को निशाना बनाया है। बगहा 2 प्रखण्ड के कैलाशनगर नारायणपुर में बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनतकारियों ने पहले रेल ट्रैक और NH 727 पर आगजनी के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे। वहां तोड़फोड़ की।

आरा में प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ भी की गई। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। नवादा में हिसुआ के विश्व शांति चौक आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर बवाल किया। उग्र छात्रों ने तिलैया जंक्शन में भी आगदजली की है।

आरा में पैसेंजर ट्रेन की आग बुझाते पुलिसकर्मी।
आरा में पैसेंजर ट्रेन की आग बुझाते पुलिसकर्मी।

नालंदा में रेलवे ट्रैक पर आग लगाई, हाईवे जाम
नालंदा में भी प्रदर्शकारियों ने रेलवे ट्रैक पर आग लगा दी। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी फाटक पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने ट्रैक को जाम किया। NH- 20 पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।

नालंदा में रेलवे क्रॉसिंग पर आगजनी करते प्रदर्शनकारी, यहां NH- 20 पर जाम लगाया गया।
नालंदा में रेलवे क्रॉसिंग पर आगजनी करते प्रदर्शनकारी, यहां NH- 20 पर जाम लगाया गया।

आरा में तोड़फोड़, सड़क जाम की गई
आरा के बिहिंया में आज फिर से हंगामा शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने वहां भी तोड़फोड़ की है। वहीं मुंगेर में कृष्ण सेतु पुल पर भी दर्जनों युवा जमा हो गए हैं। सड़क को जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं। मुंगेर से खगड़िया बेगूसराय, भागलपुर और पटना जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित है।

मुंगेर में कृष्ण सेतु पुल पर भी कई युवा जमा हो गए हैं। वे सड़क जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं।
मुंगेर में कृष्ण सेतु पुल पर भी कई युवा जमा हो गए हैं। वे सड़क जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं।

बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर आगजनी
बेगूसराय के लखमीनिया स्टेशन पर अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर की आगजनी कर रहे हैं। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी जारी है।

लखमीनिया स्टेशन पर प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर नारेबाजी कर रहे हैं।
लखमीनिया स्टेशन पर प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर नारेबाजी कर रहे हैं।
पटना के बिहटा जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने झंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पटना के बिहटा जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने झंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

औरंगाबाद में NH-2 के जसोईया मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी। जिसके चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

औरंगाबाद में सड़क आगजनी के बाद सड़क पर जाम लगा दिय।
औरंगाबाद में सड़क आगजनी के बाद सड़क पर जाम लगा दिय।

सुपौल में भी प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को फूंक दिया। ये ट्रेन सहरसा से सरायगढ़ जा रही थी।

सुपौल में भी ट्रेन की बोगी में आग लगा दी।
सुपौल में भी ट्रेन की बोगी में आग लगा दी।

नवादा जिले के नारदीगंज बाजार में प्रदर्शनकारियों ने राजगीर-बोधगया NH-82 पर नारदीगंज में छात्रों ने किया सड़क जाम। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

नवादा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी।
नवादा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी।

नवादा में उग्र प्रदर्शन के दौरान सीओ की गाड़ी पर पथराव किया गया। साथ ही थाने की जिप्सी को आग के हवाले कर दिया। 2-3 बसों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस उपद्रवियों को हटाने की कोशिश कर रही है। दहशत में इलाके की सभी दुकानें बंद हो गई है।

आक्रोशित युवाओं का कहना है कि महज 4 साल के लिए भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन करना है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान विधायक, सांसद पर भी तंज कसते हुए कहा कि क्या किसी विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री का बेटे सेना में भर्ती है। सेना में केवल गरीब किसान का बेटा है। सरकार इन लोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। केन्द्र की मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कल बिहार में कुल 5 ट्रेनें जलाई गईं
गुरुवार को 17 जिलों में युवा सड़क और ट्रैक पर उतर गए। प्रदर्शनकारियों ने छपरा, कैमूर और गोपालगंज में 5 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। 12 ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई। अकेले छपरा में ही 3 ट्रेनों में आग लगा दी। यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। छपरा में सबसे ज्यादा प्रदर्शन का असर रहा।

आरा में पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मोतिहारी में भी ट्रेन पर पथराव किया गया। प्रदर्शन के कारण रेल सेवा सुबह 6.25 के बाद ठप हो गई थी। करीब नौ घंटे तक ट्रेनें ठप रहीं। साढ़े तीन बजे के बाद सभी रूट क्लियर कराकर ट्रेनें शुरू की गईं।प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के 2 विधायकों पर हमले भी किए गए हैं। छपरा सदर के बीजेपी विधायक डॉ. सीएन गुप्ता के घर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। वहीं वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी पर भी हमला हुआ। नवादा में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी। हाजीपुर में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस जवानों ने भाग कर जान बचाई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
अग्निपथ योजना : बिहार में 55 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 100 से ज्यादा गाड़ियों का रूट बदला ,अब तक 200 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

अग्निपथ योजना : बिहार में 55 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 100 से ज्यादा गाड़ियों का रूट बदला ,अब तक 200 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

अग्निपथ पर 8 राज्यों में बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख ने किया बड़ा एलान; 24 जून से शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया

अग्निपथ पर 8 राज्यों में बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख ने किया बड़ा एलान; 24 जून से शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend