ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

UB India News by UB India News
July 26, 2026
in TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

हालांकि यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

पिछले 24 घंटे में खगड़िया, नालंदा, पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को नवादा में बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 2 महिलाएं झुलस गईं। जमुई में एक युवक की मौत हो गई। शेखपुरा में भी एक 45 साल के व्यक्ति की मौत हुई है।

बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

आकाशीय बिजली से शुक्रवार को 6 जिलों में 11 लोगों की मौत हाने हो गई। नवादा में ठनका गिरने से 10 साल के बच्चे और तीन किसानों की मौत हो गई। दो महिलाएं भी गंभीर रूप से झुलस गईं। खेत में काम कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी ठनका गिर गया।

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के मिर्जापुर गांव के बधार में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे 45 से वर्षीय परिमल मांझी की जान चली गई। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर गांव में महिला की मौत हो गई। वह खेत मे काम करने गई थी।

अरवल के पी कोरियम गांव में भी खेत में काम कर रही 45 वर्षीय महिला की ठनका से मौत हो गई। इसके अलावा जमुई में 2 और अरवल में ठनका से एक मौत हुई।

जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरा गांव में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अवधेश मालाकार (25) के रूप में की गई।

ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन बारिश देने वाली प्रणालियां लगातार एक जगह नहीं टिक रही हैं। इसी वजह से मौसम बार-बार बदल रहा है।

मानसूनी ट्रफ बिहार के आसपास सक्रिय है और इसकी स्थिति में लगातार बदलाव हो रहा है। इससे कहीं तेज बारिश होती है तो कहीं केवल बादल छाए रहते हैं।

हवा में नमी बहुत अधिक है। जब बादल नहीं बरसते तो यही नमी उमस बढ़ा देती है और तेज धूप के कारण गर्मी अधिक महसूस होती है।

स्थानीय बादल दोपहर की तेज गर्मी के बाद तेजी से बन रहे हैं, जिससे अचानक तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है। यही वजह है कि एक ही दिन में कभी कड़ी धूप और उमस तो कभी तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

पटना में आज भी छाए रहेंगे बादल

राजधानी में आज दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी। दोपहर या शाम के समय एक-दो दौर की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुक कर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। शाम 5:30 बजे तक यहां 39 मिमी बारिश हुई। इससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और अधिकतम तापमान गिरकर 31.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

अब भी सामान्य से 37% कम बारिश

बिहार में मानसून सीजन के दौरान अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 432.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 273.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यानी अब तक करीब 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

बारिश की यह कमी खेती-किसानी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून की गतिविधियां बढ़ने से कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे वर्षा की कमी कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

Next Post
बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग..............

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend