ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

UB India News by UB India News
July 25, 2026
in BREAK, Breaking News, जिलावार, पटना, शिक्षा
0
नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए गए बिहार बंद को लेकर सतर्कता देखी जा रही है। इस आंदोलन को राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों का सीधा समर्थन मिला है। राजधानी पटना सहित राज्य भर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

पिछले दिनों हुए हंगामे से सबक लेते हुए मुख्य सड़कों और अति-संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों को उतारा गया है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। आइसा के बंद को बिहार की विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया है।

RELATED POSTS

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

बिहार बंद का कई जिलों में दिख रहा असर

वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। इस दौरान, जुलूस निकाला गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि, पटना से लेकर जहानाबाद तक पुलिस ने ‘बिहार बंद’ के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर में शनिवार सुबह आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर रास्तों को जाम किया। रास्तों पर टायर जलाते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
LIVE Update : 
पटना के जेपी गोलंबर के पास कुछ छात्र प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। लेकिन उनके प्रदर्शन शुरू करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया।

छपरा में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी बिल्डिंग में चढ़कर पोस्टर फाड़े। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे हैं, इस दौरान जज की गाड़ी भी फंसी दिखी।

सीवान में स्टूडेंट्स सड़क पर उतरे हैं, एक छात्र कॉकरोच के गेटअप में नजर आया। बेगूसराय में पुलिस ड्रोन से निगरानी करती नजर आई।

मधेपुरा में सड़कों पर उतरे छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पटना के जेपी गोलंबर में जैसे ही छात्र प्रदर्शन के लिए जुटे, पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। इधर, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर भी जवानों की तैनाती की गई है।

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

पटना में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, करगिल चौक, कोतवाली टी-पॉइंट, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल पथ, हाईकोर्ट, अशोक राजपथ, राजवंशी नगर मोड़, आशियाना और मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बल मुस्तैद हैं।

प्रदर्शन से जुड़े हाईलाइट्स

  • मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को कानून हाथ में लेने की छूट बिल्कुल नहीं दी जाएगी।
  • डीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि इस बार भी हिंसक और उपद्रवी तत्वों के पोस्टर जारी किए जाएंगे।
  • पटना डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा तो सख्त एक्शन लेंगे।
  • NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस भी आज बिहार के सभी जिलों में कैंडल मार्च निकालेगी।
  • बिहार बंद को देखते हुए बेगूसराय, पटना और औरंगाबाद में स्कूल बंद किए गए हैं।
  • 22 जुलाई की हिंसा को लेकर माले MLA संदीप सौरव, AISA प्रदेश अध्यक्ष धनंजय, सचिव दीपांकर मिश्रा समेत 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • बंद को राजद, कांग्रेस, वामदलों और वीआईपी ने भी अपना समर्थन दिया है।
  • मुजफ्फरपुर में कल इंटरनेट बंद किया गया था। 6 घंटे बाद सेवा बहाल कर दी गई है।
  • मधेपुरा में 20 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में लिया गया।
  • सीवान में कॉकरोच के गेटअप में पहुंचा छात्र।

बिहार बंद को लेकर कई जिलों में सड़क उतरे छात्र

बिहार बंद को लेकर आइसा से जुड़े एक कार्यकर्ता ने कहा कि सरकार ने छात्रों को लाठी से कुचलने का प्रयास किया है। इसके विरोध में समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में चक्का जाम किया जा रहा है। हमारी सभी से अपील है कि वे बिहार बंद को अपना समर्थन दें और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आवाज बुलंद करें।

आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह छात्रों का दमन और उन पर मुकदमे हुए हैं, इसके विरोध में आज ‘बिहार बंद’ है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा कराया जाए और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाए।

सिवान में भी वामपंथी दलों, विशेषकर ‘माले’ कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। खुद सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ लगातार शहर का जायजा लेते रहे।

शनिवार को ‘बिहार बंद’ को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस की तैनाती की गई। इसके अलावा, जहानाबाद में भी प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। बड़ी संख्या में सड़कों पर पुलिसबल की तैनाती देखी गई। डीएम आवास और रेलवे पटरी समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मियों ने मार्च किया।

कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- मुख्य सचिव

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि चौबीसों घंटे जिलों की स्थिति पर निगरानी रखी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि नीट प्रदर्शनों के दौरान संवेदनशीलता और संवाद के माध्यम से स्थिति संभाली जानी चाहिए ताकि निर्दोष छात्रों को कोई परेशानी न हो। बैठक में मौजूद डीजीपी विनय कुमार ने जिलों में दंगा नियंत्रण उपकरणों की मुस्तैदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, कुंदन कृष्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे छात्रों से सीधे बातचीत करें और उनकी समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनें।

पटना पुलिस का प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च

पटना में स्थिति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में दो दर्जन गाड़ियों का काफिला सड़कों पर उतरा है। डीएम, एसएसपी, तीनों सिटी एसपी, डीएसपी और कई थाना अध्यक्षों की मौजूदगी में पुलिस बल ने गांधी मैदान से लेकर कारगिल चौक, अशोक राजपथ, बीएन कॉलेज, पटना यूनिवर्सिटी, एनआईटी मोड़ और कदमकुआं तक फ्लैग मार्च भी शाम को किया गया। अधिकारियों के वाहनों ने विधानसभा और पटना रेलवे स्टेशन परिसर का भी दौरा किया।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 25, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ...................

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend