महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया. आरोपी को पुलिस ठाणे ले आई है. बिजेंद्र कुमार गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था. पेपर लीक मामले में उसकी अहम भूमिका सामने आई थी. आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.
25 साल से चला रहा नेटवर्क
मालूम हो कि जून महीने में आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक समस्तीपुर का रहने वाला बिजेंद्र कुमार गुप्ता इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड है. पुलिस का दावा है कि बिजेंद्र लंबे समय से पेपर लीक गिरोह से जुड़ा है. उसका नाम पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2011 के एक बड़े पेपर लीक मामले में भी वह आरोपी रहा है. जांच एजेंसियों का मानना है कि वह करीब 25 वर्षों से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है.

पेपर लीक के बाद कैंसिल हुआ था एग्जाम
पेपर लीक के बाद एग्जाम कैंसिल महाराष्ट्र सरकार ने पेपर लीक के आरोपों के बाद 28 जून को होने वाली TET-2026 परीक्षा स्थगित कर दी थी. इस परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था. राज्यभर में 1,728 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. सरकार ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया.

कई राज्यों में तलाश रही थी पुलिस
बता दें कि, बिजेंद्र की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की टीमें बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही थीं. हालांकि अब उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में भिवंडी पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों और लोगों से जुड़े हैं.