ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निपथ पर 8 राज्यों में बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख ने किया बड़ा एलान; 24 जून से शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया

UB India News by UB India News
June 18, 2022
in कैरियर, राष्ट्रीय
0
अग्निपथ पर 8 राज्यों में बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख ने किया बड़ा एलान; 24 जून से शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सेना में भर्ती के लिए बनाई गई अग्निपथ योजना में सरकार द्वारा एज लिमिट बढ़ाने के बाद भी प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी और बिहार में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें फूंक दीं। कई जगह रेलवे ट्रैक और सड़क जाम किया गया। वहीं, यूपी के बलिया में सुबह पांच बजे से प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। पुलिस ने एक उपद्रवी को हिरासत में लिया है।

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 4 बसों में तोड़फोड़ करके जाम लगाया गया। हरियाणा के नारनौल में भी युवाओं ने जाम लगा दिया है। तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन में भी आगजनी और तोड़फोड़ हुई है। यहां हुए हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत हो गई। राजस्थान के भरतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मी को लहूलुहान कर दिया। आंदोलन के कारण 200 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पूरे देश में 35 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 13 को कुछ समय के लिए रद्द किया गया है।

RELATED POSTS

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

भारत वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा- यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ऊपरी आयु सीमा (भर्ती के लिए) को संशोधित कर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा। भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।

#WATCH | India Air Force chief Air Chief Marshal VR Chaudhari says, "Happy to announce that the upper age limit (for recruitment) has been revised to 23 years. This will benefit the youth. The recruitment process for Indian Air Force will begin from 24th June."#Agnipath pic.twitter.com/poZubwsdtJ

— ANI (@ANI) June 17, 2022

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा- मैं युवाओं से आह्वाहन करता हूँ कि भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इस अवसर में सम्मिलित हों। सरकार के निर्देशानुसार अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार की रियायत दी जा रही है। यह निर्णय उन सभी युवकों को एक अवसर प्रदान करेगा।

नौसेना चीफ एडमिरल हरि कुमार ने अग्निपथ योजना को परिवर्तनकारी योजना बताया. उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले हम तीन गुना या चार गुना अधिक भर्ती कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के अग्निवीरों के व्यक्तित्व का विकास हो सकता है, 4 साल बाद वे तय कर सकते हैं कि उन्हें रहना है या नहीं. हरि कुमार ने कहा कि देश में राष्ट्रवादी विचार विकसित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है. इससे समुदाय और सेना के संबंध और मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि इस योजना में युवाओं के लिए 4 साल की सेवा के बाद अपने जीवन में प्रयास करने का विकल्प दिया गया है. 25 फीसदी को बरकरार रखने और 75 फीसदी को जाने देने पर एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि हम एक पारदर्शी प्रणाली की तलाश कर रहे हैं. वह (अग्निवीर) कैसा प्रदर्शन कर रहा है, उसका रवैया, क्या वह सेवा करने के लिए उत्सुक है? उसके पास एक विकल्प है कि वह सेवा करना चाहता है या बाहर निकलना चाहता है. विकल्प बड़ी बात है .

बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में सुबह पांच बजे से विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। बलिया वॉशिंगपिट में खड़ी ट्रेन में युवाओं ने आग लगा दी। सैकड़ों युवाओं ने पहले रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया, फिर कई गाड़ियों के शीशे तोड़े। पुलिस ने एक उपद्रवी को हिरासत में लिया है। गुरुवार को UP के 11 जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए। आगरा, अलीगढ़ में युवाओं ने बसों में तोड़फोड़ की। बुलंदशहर में युवाओं ने नारेबाजी की। हालात इतने बेकाबू हुए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मेरठ, देवरिया, सीतापुर के साथ ही उन्नाव के शुक्लागंज में युवाओं ने विरोध किया।

फिरोजाबाद में अग्निपथ को लेकर उपद्रवी युवा सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतर आए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 4 बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव मचाने वालों को दौड़ाकर किसी तरह जाम खुलवाया।

राजस्थान: भरतपुर में पथराव, रेलवे ट्रैक जाम, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

भरतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की गई।
भरतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की गई।

भरतपुर में अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने उग्र आंदोलन किया। पहले तो युवाओं ने शहर में एक जगह इकठ्ठा होने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद युवा धीरे-धीरे रेलवे पटरियों पर जमा होने लगे। रेलवे ट्रैक जाम हो गया। काफी संख्या में युवा पटरियों पर बैठ गए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जैसे ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो युवाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई पुलिसकर्मियों के पत्थर लगे। एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया। बाद में पुलिस ने युवाओं को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध इंदौर में भी हो रहा है। यहां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 7 बजे सेना भर्ती में पहुंचे युवाओं ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद यहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया। यहां मौके पर आसपास के थानों का बल भी लगाया गया है। इसके बाद छात्र इकट्ठा होकर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर पहुंच गए। यहां छात्रों ने जाम लगा दिया, जहां पुलिस के वाहन रवाना किए।

छात्रों ने पुणे से इंदौर आने वाली ट्रेन भी रोक दी। इंदौर से उज्जैन जाने वाली मेमू सहित दो ट्रेन को निरस्त किया गया है। युवक सुबह पहुंचे तो पुलिस ने आगे जाने से रोका था। इस दौरान वह हंगामा मचाने लगे। कुछ देर बाद यहां भारी फोर्स तैनात किया गया।

हरियाणा: नारनौल में तोड़फोड़-जींद में रेल ट्रैक जाम; हिसार-फतेहाबाद में भी प्रदर्शन शुरू

हरियाणा के नारनौल में महावीर चौक पर जाम लगाकर बैठे युवा।
हरियाणा के नारनौल में महावीर चौक पर जाम लगाकर बैठे युवा।

हरियाणा में शुक्रवार सुबह फिर अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह नारनौल शहर में बस स्टैंड पर युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया और विरोधी नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। महावीर चौक और बस स्टैंड से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है। पुलिस ने 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच चुके है।
जींद के नरवाना में युवाओं ने दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। जींद में प्रदर्शन हो रहा हे, वहीं फतेहाबाद के रतिया में भी संजय चौक पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ राजधानी दिल्ली में भी विरोध देखने को मिल रहा है। आइटीओ में शुक्रवार को छात्र संगठन ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान पुलिस और छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. हर दिन नए अपडेट सामने आ...

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

Next Post
समूचा विपक्ष स्वयं अपने आपको एकजुट रख सके यह संभव नहीं !

समूचा विपक्ष स्वयं अपने आपको एकजुट रख सके यह संभव नहीं !

इंडिया, इस्रयल, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और यूएई का तात्पर्य आई2यू2

इंडिया, इस्रयल, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और यूएई का तात्पर्य आई2यू2

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend