ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार ATS के DIG बने सुशांत कुमार सरोज, 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर

UB India News by UB India News
June 9, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना
0
बिहार ATS के DIG बने सुशांत कुमार सरोज,  9 IPS अफसरों का ट्रांसफर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और नई तैनातियां की हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 9 आईपीएस अधिकारियों को ट्रांसफर-पोस्टिंग करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पंकज कुमार को रेलवे पुलिस के आईजी का अतिरिक्त प्रभार
जारी आदेश के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नागरिक सुरक्षा पंकज कुमार राज को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) का आईजी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें रेलवे पुलिस के आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

RELATED POSTS

इस्राइल अपने दुश्मनों के साथ सहयोगियों के खिलाफ भी खुफिया जानकारी जुटाता है !…………..

दाने-दाने को तरस रहे ईरानी, महंगाई ने तोड़े दूसरे विश्व युद्ध के रिकॉर्ड…………….

वहीं आईजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार एस. प्रेमलथा को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का नया आईजी बनाया गया है।

संजय कुमार को मिला बीएसएपी के आईजी का प्रभार
अधिसूचना के अनुसार विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के आईजी का भी प्रभार सौंपा गया है। सरकार ने आईजी स्तर के साथ-साथ डीआईजी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के डीआईजी सुधीर कुमार पोरिका को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

सुशांत कुमार सरोज बने बिहार एटीएस के डीआईजी
वहीं सुशांत कुमार सरोज को आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें डीआईजी ट्रैफिक, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।

वहीं डीआईजी बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पद पर कार्यरत दीपक रंजन का तबादला कर उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में डकैती निरोध शाखा का डीआईजी बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त मनीष कुमार सिन्हा को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। अजय कुमार को विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) का समादेष्टा बनाया गया है।

बिहार सरकार की ओर से किए गए इन प्रशासनिक फेरबदल को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, आतंकवाद निरोधी गतिविधियों और विशेष सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इस्राइल अपने दुश्मनों के साथ सहयोगियों के खिलाफ भी खुफिया जानकारी जुटाता है !…………..

इस्राइल अपने दुश्मनों के साथ सहयोगियों के खिलाफ भी खुफिया जानकारी जुटाता है !…………..

by UB India News
June 9, 2026
0

28 फरवरी को जब इस्राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला बोला था, तब पूरी दुनिया के सामने यह...

दाने-दाने को तरस रहे ईरानी, महंगाई ने तोड़े दूसरे विश्व युद्ध के रिकॉर्ड…………….

दाने-दाने को तरस रहे ईरानी, महंगाई ने तोड़े दूसरे विश्व युद्ध के रिकॉर्ड…………….

by UB India News
June 9, 2026
0

पश्चिम एशिया में फरवरी महीने से शुरू हुआ जंग अब ईरान की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ता दिख रहा है। अमेरिका...

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

by UB India News
June 9, 2026
0

विप चुनाव की 10 सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कोई अतिरिक्त...

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री...

बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटकी तलवार………..

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी (विधान परिषद) का टिकट नहीं मिला है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में...

Next Post
आरजेडी में राजनीतिक फैसलों का केंद्र कहां?

आरजेडी में राजनीतिक फैसलों का केंद्र कहां?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend