ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

UB India News by UB India News
June 8, 2026
in TAZA KHABR, पटना, शिक्षा
0
क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फायरिंग विवाद में नामजद किए गए फैजल खान उर्फ खान सर को लेकर लगातार नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पटना पुलिस फिलहाल जल्दबाजी में गिरफ्तारी के मूड में नहीं है. खान सर के संभावित आत्मसमर्पण का इंतजार कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस सोमवार तक स्थिति पर नजर बनाए रखेगी. चर्चा है कि खान सर सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं. वहीं उनकी कानूनी टीम को भरोसा है कि अदालत से उन्हें अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के रूप में राहत मिल सकती है.
इधर, कानूनी संकट के साथ-साथ खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासनिक कार्रवाई का खतरा भी बढ़ गया है. फायर ब्रिगेड विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया है कि हालिया ऑडिट के दौरान कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां पाई गई हैं. यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो कोचिंग संस्थान के खिलाफ सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है. इस बयान के बाद कोचिंग प्रबंधन की चिंता और बढ़ गई है.

अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में खान सर

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

टीचर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खान सर गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में हैं। शनिवार को उनके वकील अरविंद महुआर ने बताया था कि खान सर के सरेंडर करने का कोई चांस नहीं है।

उन्हें बेल लेने की जरूरत पड़ सकती है। मेरे क्लाइंट की वजह से फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस ने FIR में कुछ भी लिखा है। खान सर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि गोली चलाओ में देख लूंगा। सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी।

पुलिस की छात्रों से अपील- किसी बहकावे में न आएं

खान सर पर FIR होने के बाद 4 मई यानी शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई थी। पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं।

दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था।

मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।

पहले पुलिस की तारीफ की, फिर बोले- पुलिस लेट आई

हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की।

गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की।

क्या करता है खान सर का परिवार
खान सर का जन्म 12 दिसंबर 1993 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ. उनके पिता एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी हैं और उनकी माँ एक गृहिणी हैं. उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं. खान सर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के देवरिया से पूरी की और बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (अब प्रयागराज) से विज्ञान में स्नातक (B.Sc.) और भूगोल में स्नातकोत्तर (M.A.) की डिग्री हासिल की.

रौशन सर की रिहाई को लेकर स्टूडेंट्स का मधेपुरा में कैंडल मार्च
पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद की गूंज अब दूसरे जिलों तक पहुंच गई है. मधेपुरा में बड़ी संख्या में छात्रों ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. छात्रों ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.

सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका की जाएगी दायर
खान सर की एंटीसिपेटरी बेल की याचिका शनिवार को दायर नहीं हो सकी. रेगुलर बेल की फाइल भी मूव नहीं हुई है. फैजल खान के वकील अग्रिम जमानत याचिका दायर करने पहुंचे थे. शाम तक सिविल कोर्ट की सभी कार्रवाई खत्म हो गई थी. अब सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी.

खान सर कोचिंग फायरिंग केस में अब तक 5 लोग अरेस्ट
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस कार्रवाई के तहत ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो निजी अंगरक्षक भी पुलिस की गिरफ्त में हैं. फायरिंग, तोड़फोड़ और हंगामे से जुड़े इस मामले की जांच लगातार जारी है.

कौन हैं रौशन आनंद
रौशन आनंद पटना के चर्चित शिक्षक और ज्ञान बिंदु अकादमी के संचालक हैं. उन्होंने सीमित संसाधनों से अपनी पहचान बनाई और आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रमुख शिक्षकों में गिने जाते हैं. उनकी कोचिंग में खास तौर पर बिहार पुलिस, सिपाही भर्ती और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कराई जाती है. संस्थान का दावा है कि यहां से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बिहार पुलिस और कई सरकारी विभागों में चयनित हुए हैं. हाल के दिनों में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु के बीच विवाद के बाद रौशन आनंद का नाम भी लगातार चर्चा में बना हुआ है.

खान की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स और अनुमानों के मुताबिक, खान सर फैजल खान की कुल संपत्ति लगभग ₹5 करोड़ से ₹20 करोड़ के बीच आंकी गई है. उनकी अधिकांश संपत्ति उनकी ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग कक्षाओं (खान ग्लोबल स्टडीज), किताबों की बिक्री और यूट्यूब चैनल से आती है.

खान सर के खिलाफ हुई थी FIR
कोचिंग परिसर में हुई फायरिंग और हंगामे की जांच के दौरान मामला और गंभीर हो गया. गिरफ्तार सुरक्षा गार्डों ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को भी मामले में नामजद किया गया. उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. प्राथमिकी में आरोप है कि उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को गोली चलाने के लिए उकसाया था. हालांकि खान सर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

जब उल्टा पड़ गया खान सर का दावा
खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग सेंटर के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई. इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया. हालांकि बाद में पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में गोली चलने के दावों पर सवाल उठे. इसी दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हुए, जिनकी जांच शुरू की गई. पुलिस जांच में एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो सुरक्षा गार्ड हथियार के साथ फायरिंग करते दिखाई दिए. इसके बाद दोनों गार्डों को हिरासत में लिया गया. दोनों खान सर के ही सुरक्षा गार्ड थे.

तोड़फोड़, फायरिंग और खान सर का पहला आरोप
2 जून की रात पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में विवाद और हंगामे की घटना सामने आई थी. संस्थान की ओर से आरोप लगाया गया कि कुछ लोग कैंपस में घुस आए, जहां तोड़फोड़ की गई, होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचाया गया और सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी. खान सर ने इसे संस्थान को निशाना बनाकर किया गया सुनियोजित हमला बताया था, जबकि दूसरे पक्ष यानी रौशन आनंद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया.

बैनर फाड़ने से खड़ा हुआ बखेड़ा
पटना के कदमकुआं स्थित कैंपस में संचालित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद की शुरुआत एक बैनर फाड़े जाने की घटना से हुई. ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से आरोप लगाया गया कि उनके संचालक रौशन आनंद का प्रचार बैनर फाड़ा गया. इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ने लगा और मामला धीरे-धीरे टकराव में बदल गया.

वेट एंड वॉच के मूड में पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, पटना पुलिस फिलहाल फैजल खान उर्फ खान सर की तत्काल गिरफ्तारी के बजाय उनके अगले कदम का इंतजार कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाई है और सोमवार तक संभावित सरेंडर का इंतजार करेगी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कानूनी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होनी चाहिए. खान सर की बड़ी छात्र संख्या और लोकप्रियता को देखते हुए प्रशासन कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या छात्रों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
दिल्ली-मुजफ्फरपुर कांड को ध्यान में रखते हुए पटना में सात बिंदुओं पर अस्पतालों की होगी परख………..

दिल्ली-मुजफ्फरपुर कांड को ध्यान में रखते हुए पटना में सात बिंदुओं पर अस्पतालों की होगी परख...........

झगड़ा करना हमारे स्वभाव में नहीं…….

संघ प्रमुख मोहन भागवत का 'मिशन बिहार'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend