ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू बनाम नीतीश के बाद क्या अब बेटों की बारी?

UB India News by UB India News
June 5, 2026
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
लालू बनाम नीतीश के बाद क्या अब बेटों की बारी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में राजद से दरकिनार कर दिए गए पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के नायक तेज प्रताप यादव इन दिनों राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और वर्तमान में स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार की कसौटी पर चेहरा चमकाने में लगे हैं। इधर देखे तो कभी किसी बहाने तो कभी किसी मुद्दे पर ‘बयानवीर’ बने तेज प्रताप यादव, स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। इनके बयान इन दिनों लालू यादव और नीतीश कुमार के पुत्र के बीच टकराहट का गवाह बन गए हैं। आइए जानते हैं तेज प्रताप यादव, निशांत को लेकर क्या-क्या कह गए…

कोमा में हैं निशांत कुमार: तेज प्रताप
जनशक्ति जनता दल के नायक तेजप्रताप यादव बयानों की आपाधापी में राजनीति की मर्यादा भी भूलते दिख रहे हैं। तेज प्रताप यादव, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर निजी हमले करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। तेज प्रताप यादव अपने हालिया बयान में यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि निशांत कुमार को राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वे दूसरे काम में व्यस्त है। वे जिस काम में व्यस्त हैं, खुद वे बेहतर बता सकते हैं। उनसे राजनीति नहीं हो सकती है। राजनीति जिससे होता है वही बयान दे सकता है। और वे बयान नहीं देते। निशांत कुमार अभी कौमा में हैं। जो खुद कौमा में हैं, उनसे तो चल नहीं रहा है विभाग।

RELATED POSTS

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

तेज प्रताप ने निशांत को कहा ‘जीरो बटा सन्नाटा’
निशांत कुमार का राजनीतिक अनुभव ‘जीरो’ है। तेजप्रताप ने कहा कि निशांत कुमार का राजनीतिक अनुभव अभी ‘जीरो बटा सन्नाटा’ है, क्योंकि वे राजनीति में नए हैं और उन्हें इसका कोई अनुभव नहीं है। हालांकि उन्होंने अपने बारे में भी कहा कि शुरू में हमें भी राजनीति नहीं आती थी। लेकिन अब सीख गए हैं।

जेजेडी में शामिल होने का दिया था ऑफर
जनशक्ति जनता दल के नायक तेज प्रताप यादव ने तो निशांत कुमार को एक बार अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर तक दे डाला। यह वाक्या तब का है, जब निशांत कुमार न तो संगठन और न ही सत्ता में थे। तब तेज प्रताप ने निशांत कुमार को ऑफर दिया कि अगर उन्हें जदयू (JDU) में कोई अच्छा पद नहीं मिल रहा है, तो वे उनकी पार्टी में आएं, उन्हें अच्छा पद दिया जाएगा।

मीडिया में बने रहने चाहते हैं तेज प्रताप:
राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि पार्टी और परिवार से निकाले जा चुके तेज प्रताप यादव के पास अब कोई ठोस राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर उनके विरोधाभासी बयान- कभी कोमा की बात करना तो कभी अपनी पार्टी में आने का न्योता देना, महज मीडिया की सुर्खियों में बने रहने की एक हताश कोशिश है।

तेज प्रताप के पास खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए निशांत कुमार को निशाना बनाने के अलावा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वो मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान देते हैं।
रामबंधु वत्स, राजनीतिक विश्लेषक

दरअसल, तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार का अन्य कोई सदस्य निशांत कुमार पर आलोचनात्मक टिप्पणी नहीं कर रहा है, क्योंकि वे नीतीश कुमार के प्रति एक ‘सॉफ्ट कॉर्नर’ बनाए रखना चाहते हैं। ऐसे में तेज प्रताप के पास खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए निशांत कुमार को निशाना बनाने के अलावा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है, ताकि इस विवाद के जरिए वे न केवल चर्चा में आ सकें, बल्कि अपने परिवार के उस नरम राजनीतिक रुख पर भी तंज कस सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
बिहार कैबिनेट में नीतीश के बाद नंबर-2 नेता कौन?

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज.....

तीन दिन की देरी से सही मानसून ने भारत भूमि का स्पर्श कर लिया ……………

तीन दिन की देरी से सही मानसून ने भारत भूमि का स्पर्श कर लिया ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend