ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

UB India News by UB India News
July 31, 2026
in खास खबर, ब्लॉग
0
सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां इसका बहाना बनी है। हैरत की बात है कि इसमें कई प्रोफेसर और पत्रकार भी शामिल हो गए हैं और इन गालियों को उचित ठहराने की दौड़ का हिस्सा बन गए हैं। इसे लड़कियों की क्रांतिकारी अभिव्यक्ति बताया जा रहा है तो कई गालीबाजों को नई गालियां रचने का सुझाव दिया जा रहा है।

उनके हिसाब से सारी गालियां पुरुषों द्वारा रची गई हैं, लिहाजा लड़कियों को नई तरह की गालियों की रचना करनी चाहिए। समाज का एक बड़ा तबका इसका विरोध भी कर रहा है। उसका कहना है कि गालियां भले ही समाज में सदा से चली आ रही हैं, लेकिन कम से कम उनकी सार्वजनिक स्वीकृति नहीं रही है।

गालियों के समर्थकों में सबसे बड़ी संख्या खुद को क्रांतिकारी मानने वाले वामपंथी हैं। प्रगतिशील लेखक संघ भारत में वामपंथी विचारधारा के लिहाज से गठित हुआ था। उसके पहले अध्यक्ष उपन्यास सम्राट प्रेमचंद थे। गाली विमर्श के संदर्भ में प्रेमचंद ने लिखा है, ‘हर जाति के बोलचाल का ढंग उसकी नैतिक स्थिति का पता देता है। अगर इस दृष्टि से देखा जाए तो हिंदुस्तान सारी दुनिया की तमाम जातियों में सबसे नीचे नजर आएगा।

बोलचाल की गंभीरता और सुथरापन जाति की महानता और उसकी नैतिक पवित्रता को व्यक्त करती है और बदजुबानी नैतिक अंधकार और जाति के पतन का पक्का प्रमाण है। जितने गंदे शब्द हमारी जबान से निकलते हैं, शायद ही किसी सभ्य जाति की जबान से निकलते हों।’

इसमें दो राय नहीं कि हर सफल आंदोलन के बाद आंदोलनकारी नायक और विजेता के रूप में उभरते हैं। इस लिहाज से काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के नेता जंतर-मंतर आंदोलन के फिलहाल के विजेता तो हैं हीं। इस तर्क से उनका साथ देने वाला समूह भी उसी वर्ग का माना जाएगा। इतिहास हमेशा विजेताओं का ही गुणगान करता है। चूंकि सीजेपी के नेता एक तबके के हीरो हैं, इसलिए उनकी ओर से दी गई गालियों को उनके गुणों के रूप में देखने की कोशिश हो रही है।

तर्क दिया जा रहा है कि भारतीय समाज में शादी-ब्याह और मुंडन-जनेऊ आदि के मौके पर प्यार से गालियां दी जातीं हैं। लिहाजा जंतर-मंतर की गालियां भी उन्हीं गालियों की तरह स्नेह की अभिव्यक्ति हैं, लेकिन क्या सचमुच ऐसा ही है? गालीबाजों का बचाव करने वाले क्या ऐसी ही गालियां अपने ही बच्चों के मुख से अपने ही घरों में सुनना पसंद करेंगे? गंभीरता से विचार करेंगे तो इसका जवाब ‘नहीं’ है।

हर समाज में गालियां किसी न किसी रूप में रही हैं, लेकिन वे कभी सार्वजनिक स्वीकार्यता और विमर्श का विषय नहीं रही हैं। गालियां कभी यथार्थ नहीं होतीं। हिंदी साहित्य में यथार्थवाद की अभिव्यक्ति के लिए गालियों के प्रयोग की शुरुआत हुई, लेकिन आधुनिक यथार्थवादी चिंतन से पहले के साहित्य में कभी गालियों का प्रयोग नहीं होता दिखता। तर्क दिया जा रहा है कि जेन-जी की यही भाषा है। वे ऐसे ही खुद को अभिव्यक्त करते हैं।

ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि क्या जेन-जी परीक्षा में भी गालियों को अपने जवाब में शामिल करते हैं? और क्या वह स्वीकार्य होगा? सवाल यह भी है कि जो पत्रकार इसका समर्थन कर रहे हैं, क्या वे अपने अखबारों और अपने स्टूडियो में उन गालियों के इस्तेमाल को तैयार होंगे? निश्चित तौर पर इन सभी सवालों का जवाब ‘नहीं’ में है। फिर यह सवाल क्यों न उठे कि गालियों का महिमामंडन क्यों?

कुछ लोगों का कहना है कि जेन-जी ऐसे ही सोचते हैं, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि समूचे देश का जेन-जी एक जैसा नहीं है। जरूरी नहीं कि दिल्ली और चंडीगढ़ के जेन-जी की तरह मुंबई और बेंगलुरु का जेन-जी भी सोचता हो। जेन-जी का एक हिस्सा भले ही गालियां देने में फख्र महसूस कर रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि अब भी उनका एक बड़ा हिस्सा संस्कारी है और उसे गालियां बकने से परहेज है।

मार्क्सवादी हिंदी लेखक जगदीश्वर चतुर्वेदी ने एक जगह लिखा है कि गालियों को वैध ठहराने की कोशिश पुनरुत्थानवादी सोच की खूबी है। वह पुराने असभ्य रूपों, भाषाई प्रयोगों, आदतों और संस्कारों को बनाए रखता है। मार्क्सवादी राष्ट्रीय विचारधारा को पुनरुत्थानवादी ही मानते हैं, तो क्या मान लें कि गालियों को उचित ठहराने वाले मार्क्सवादी भी अब पुनरुत्थानवादी हो गए हैं? गालियां हमेशा से गलत और असभ्य मानी जाती रही हैं।

महाभारत में शिशुपाल का प्रकरण आता है। उसकी सौ गालियों को श्रीकृष्ण बर्दाश्त करते हैं, लेकिन शिशुपाल जब सौ की सीमा पार करता है तो उसका वध कर देते हैं। जाहिर है कि कृष्ण के दौर में भी गालियां असभ्यता की निशानी थीं। उनका महिमामंडन नहीं होता था। मध्यकाल में जरूर गालियों के मुख्यधारा का हिस्सा बनने के संकेत मिलते हैं।

फिर भी उनकी सार्वजनिक स्वीकार्यता नहीं दिखती। ऐसे में प्रश्न यह है कि भारतीय समाज प्रधानमंत्री को सार्वजनिक तौर पर दी जाने वाली गालियों और असभ्यता को क्यों स्वीकार करे? नई पीढ़ी को असभ्य-अभद्र बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा क्यों दिया जाए? सभ्यता के साथ मर्यादित शब्दों में कड़ी से कड़ी आलोचना करने और कठोर बातें बोलने के लिए उन्हें योग्य क्यों न बनाया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 7, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर...............

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend