ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला………….

UB India News by UB India News
May 16, 2026
in TAZA KHABR, पटना, बिहार
0
बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार की सम्राट सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं. राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कई अहम विभागों में नए सचिव और अपर मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं. शिक्षा विभाग से लेकर पथ निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तक बड़े बदलाव किए गए हैं. बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में सबसे बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है. वहीं, अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है.
बता दें, बिहार के शिक्षक हाल के दिनों कई बार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र का विरोध कर रहे थे. ऐसे में सम्राट सरकार के इस तबादले को शिक्षकों की मांग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी कहा था कि शिक्षकों को कोई परेशानी नहीं होगी. अब शिक्षा विभाग में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं.
पथ निर्माण और आईटी विभाग को मिले नए सचिव
  • राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल के आयुक्त पद से हटाकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।
  • के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग से हटाकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। वे BELTRON के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • विनोद सिंह गुंजियाल को निर्वाचन विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग और खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डॉ. बी. राजेन्दर को शिक्षा और खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  • अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल आयुक्त पद से हटाकर खान एवं भू-तत्व विभाग का सचिव-सह-खान आयुक्त बनाया गया है। वे बिहार राज्य खनिज विकास निगम और बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • हिमांशु शर्मा को जीविका मिशन से स्थानांतरित कर विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है। हालांकि वे जीविका और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल और हिमांशु कुमार राय को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पंकज पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।
पंकज पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।

इसके पहले 16 IPS और 12 IAS का ट्रांसफर हुआ था

4 दिन पहले बिहार के 16 IPS और 12 IAS का ट्रांसफर हुआ था। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सरकार ने कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, तकनीकी सेवाएं और विशेष शाखा जैसे अहम विभागों में बदलाव किए हैं।

विकास वैभव इससे पहले बिहार राज्य योजना परिषद में सलाहकार के पद पर थे। नए तबादले में उन्हें पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

विकास वैभव पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं। 2023 में उनका तत्कालीन डीजी शोभा अहोटकर के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक वेटिंग में रखा गया था। बाद में उन्हें दूसरे विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया था।

पहले ट्रांसफर हुए IPS की सूची देखिए

नीतीश के विश्वासी का निशांत के विभाग में तबादला 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ और नीतीश कुमार के बेटे निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। अब निशांत कुमार के विभाग को चलाने के लिए सम्राट सरकार ने नीतीश कुमार के सबसे विश्वासी अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया है। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। उनके विभाग को चलाने के लिए बिहार के सीनियर IAS अधिकारी कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

अमित कुमार जैन को मिली आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जिम्मेदारी

अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में नई जिम्मेदारी मिली है। 1994 बैच के IPS डॉ. परेश सक्सेना को महानिदेशक-सह-आयुक्त, असैनिक सुरक्षा बनाया गया है। निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है।

1996 बैच के प्रमांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था बनाया गया है।

पुलिस महानिदेशक बने नैयर हसनैन

नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। कमल किशोर सिंह को रेल विभाग का एडीजी बनाया गया है। 1997 बैच के अजीताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संजय सिंह को बजट, अपील एवं कल्याण विभाग का एडीजी बनाया गया है और उन्हें सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

संचार विभाग में गए अमित लोढ़ा

1998 बैच के अमित लोढ़ा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार विभाग में भेजा गया है। अमृत राज को साइबर अपराध और सुरक्षा इकाई का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग की विशेष शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है।

पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग और आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत कुमार मिश्रा को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं संजय कुमार को विशेष शाखा, बिहार पटना का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

चंद्रशेखर को मिली जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी

सीएम सचिवालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग भेजा गया है। हालांकि, इनके पास IPRD का प्रभार बना रहेगा। स्वास्थ्य सचिव लोकेश सिंह की सीएम सचिवालय में एंट्री हुई है। वह सीएम सचिवालय के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उनके पास पर्यटन और विज्ञान प्रौद्योगिक एवं तकनीकी शिक्षा जिम्मेदारी भी रहेगी।

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मल्ल को स्थानीय आयुक्त कार्यालय का ओसीडी का चार्ज दिया है।

पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण के ACS एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण भेजा गया है। उद्योग विभाग सचिव कुंदन कुमार बिहार भवन के स्थानीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव को ऊर्जा सचिव बनाया गया है। कला संस्कृत विभाग के सचिव प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। वे भवन निर्माण निगम के प्रभार में रहेंगे।

ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन के स्थानीय आयुक्त बनाया गया है।

खाद्य उपभोक्ता और तकनीकी शिक्षा विभाग में भी बदलाव
दीपक आनंद को खाद्य उपभोक्ता विभाग का सचिव बनाया गया है. वहीं, हिमांशु शर्मा को विज्ञान एवं प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. सरकार का फोकस अब तकनीकी शिक्षा और डिजिटल प्रशासन को मजबूत करने पर भी माना जा रहा है.
श्रम संसाधन विभाग में के. सेंथिल कुमार की नियुक्ति
सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी के. सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया है. माना जा रहा है कि प्रवासी श्रमिकों और रोजगार से जुड़े मामलों को लेकर सरकार इस विभाग को और सक्रिय करना चाहती है.
प्रेम सिंह मीना को भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार
प्रेम सिंह मीना, जो वर्तमान में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त हैं, उन्हें अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं, राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.
पटना DDC बने IAS शुभम कुमार 
धर्मेंद्र सिंह को गन्ना विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा गुंजन सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है. शुभम कुमार को पटना का उप विकास आयुक्त (DDC) नियुक्त किया गया है.
प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने की तैयारी
राजनीतिक और प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि बिहार सरकार प्रशासनिक स्तर पर कार्य संस्कृति में बदलाव और तेजी लाने के उद्देश्य से लगातार फेरबदल कर रही है. हाल के दिनों में कैबिनेट कार्यशैली, विभागीय जवाबदेही और अधिकारियों के कामकाज को लेकर भी सरकार कई नई पहल कर चुकी है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बिहार में वंदे मातरम का विरोध क्यों…………

बिहार में वंदे मातरम का विरोध क्यों............

ईशान किशन को 1 करोड़ का इनाम, सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend