ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

UB India News by UB India News
May 7, 2026
in TAZA KHABR
0
जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, 24 अक्तूबर को मतदान और मतगणना भी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त मानी जाती है और नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

ईसी के अधिकारी ने क्या कहा?
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को यह अधिसूचना जारी करना एक अहम सांविधानिक कदम है। उन्होंने कहा कि इसके साथ पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया आयोग की तरफ से पूरी हो गई है और अब सरकार गठन के अगले चरण शुरू हो सकते हैं।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग ने पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराई गई। इस अधिसूचना के बाद अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है और इस जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल के लगातार शासन का अंत हो गया है।

बंगाल हिंसा में दो लोगों की मौत, एक्शन मोड में CEC!

CEC ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने वालों और तोड़फोड़ करने वालों पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. CEC ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के DGs सहित सभी DMs, SPs और पुलिस अधिकारियों को निरंतर गश्त पर रहने के आदेश दिए. पश्चिम बंगाल मे हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वाले तुरंत गिरफ़्तार होंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग ने मामले में कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति अपनाने की बात कही है.

निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश तब जारी किया, जब राज्य में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर दो लोगों की हत्या कर दी गई और कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई. अधिकारी ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति बनी रहे और इसे बिगाड़ने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाए. निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे चुनाव के बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें. इस संबंध में कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति होनी चाहिए, चाहे इसमें कोई भी शामिल हो.’

निर्वाचन आयोग के निर्देश

निर्वाचन आयोग ने कहा कि राज्य के अधिकारियों और केंद्रीय बलों- दोनों को ही सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘स्थिति नियंत्रण में रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच घनिष्ठ समन्वय पर ज़ोर दिया गया है.’ बता दें कि मंगलवार को कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस कार्यकर्ता का नाम मधु मंडल बताया जा रहा है. आरोप है कि इस घटना में टीएमसी समर्थकों का हाथ है. इस हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर की आग में धधका पाकिस्तान ,पहलगाम हमले में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि………….

'भारत न कुछ भूलता है, न माफ करता है', ऑपरेशन सिंदूर के पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी प्रोफाइल डीपी चेंज की

PM मोदी का कैबिनेट विस्तार में शामिल होना एक असाधारण घटना, सम्राट कैबिनेट का विस्तार इतना भव्य क्यों………….

PM मोदी का कैबिनेट विस्तार में शामिल होना एक असाधारण घटना, सम्राट कैबिनेट का विस्तार इतना भव्य क्यों.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend