जानकारी के मुताबिक, श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद रोज की तरह शनिवार की सुबह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अपराधियों ने श्याम कुमार कुशवाहा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चश्मदीद अलका देवी के मुताबिक, अपराधियों ने बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं. गोली लगने के बाद श्याम कुमार कुशवाहा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल श्याम कुमार कुशवाहा को इलाज के लिए SKMCH कॉलेज मुजफ्फरपुर लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक श्याम कुमार कुशवाहा अपने क्षेत्र के सक्रिय व्यवसायी थे. वे किताब की दुकान संचालित करने के साथ-साथ स्थानीय पूर्व मुखिया के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. समाज में उनकी सक्रियता को देखते हुए इस आपराधिक घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं. परिजनों के अनुसार, श्याम को दो गोलियां लगी थीं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. जांच के लिए मौके पर पहुंचे डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीनी रंजिश से जुड़ा होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. अपराधी चाहे जो भी हों, जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.
बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े
चश्मदीदों के मुताबिक, शनिवार सुबह के करीब 7 बजे थे। श्याम कुमार मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान 2 की संख्या में अपराधी आए पिस्टल निकाली और फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने करीब 2 फीट दूर से गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद राम कुमार कुशवाहा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।







