ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने श्रावणी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर भागलपुर, मुंगेर व बांका के जिला पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक..............

UB India News by UB India News
July 3, 2026
in TAZA KHABR, अध्यात्म, पटना
0
श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के मध्य आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारीगण, जीविका के सीईओ तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर, मुंगेर व बांका के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। पर्यटन सचिव ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने हेतु अपने सभी कार्य को तय समय सीमा से पूर्व हर हाल में पूर्ण करें। मेला क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सफाई और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, कांवरियों के लिए सभी महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरों वाले साइनेजेज पूरे कांवरिया पथ पर लगाए जाएं और पथ पर समय से बालू बिछाने का कार्य, सुरक्षा हेतु पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें। गंगा घाट के पास कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

पर्यटन विभाग के द्वारा श्रावणी मेला में कांवरियों के सुविधापूर्ण आवासन हेतु कांवरिया पथ में विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण किया जाना है, जहां स्नानघर, शुद्ध पेयजल, शौचालय, निर्बाध बिजली जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ स्वच्छ और सुरुचिपूर्ण भोजन हेतु जीविका दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा। वहां कांवर स्टैंड, सूचनाएं और मनोरंजन आदि की व्यवस्था की जानी है। सचिव ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि टेंट सिटी में सफाई सतत और गुणवत्तापूर्ण हो, इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने जीविका के सीइओ को निदेशित करते हुए कहा कि दीदी की रसोई के लिए स्थान विभाग द्वारा दिया जाएगा, वहां स्वच्छ और सुरुचिपूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें, भोजन का रेट चार्ट भी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। सुल्तानगंज में उद्घाटन के दिन बाबा अजगैबीनाथ मंदिर के निकट ड्रोन शो व लेजर शो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का खास केंद्र होगा। श्रावणी मेला के शुभारंभ और समापन के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

पदाधिकारियों ने सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा अजगैबीनाथ मंदिर, सुल्तानगंज से बिहार सीमा दुम्मा तक मेला पथ में जगह-जगह भव्य गेट, विशेष लाइटिंग, साज-सज्जा और शिवमंत्रों के जाप की ध्वनि की अनुगूंज हो, इसे ध्यान में रखते हुए अजगैबीनाथ, सुल्तानगंज सहित सभी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं की जा रही है। बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री नंदकिशोर, पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव श्री उदयन मिश्रा, जीविका के सीइओ श्री हिमांशु शर्मा, संयुक्त सचिव श्री प्रदीप सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक श्री चंदन चौहान सहित सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है।...

Next Post
बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल......

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend