ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

UB India News by UB India News
July 4, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, कारोबार, पटना
0
बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है। इन परियोजनाओं के माध्यम से बिहार में 5998.47 करोड़ के निवेश का अनुमान है। इसमें सर्वाधिक 5600 करोड़ का निवेश एंपरा करेगी।

किसी निजी एकल कंपनी द्वारा निवेश का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रस्ताव है। पटना जिला में बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में कारखाना लगाने के लिए एंपरा को 9.64 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है। यह कंपनी लिथियम-आयन बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करती है।

शुक्रवार को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने कुल 29 परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन पर अपनी मुहर लगाई। इनके अतिरिक्त उद्योगों की शीघ्र स्थापना और उनके संचालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्लग एंड प्ले शेड्स के आवंटन को भी स्वीकृति दी गई।

इन परियोजनाओं के जरिये लगभग 3000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। सिकंदरपुर, हथुआ फेज-3, फारबिसगंज, लोहट फेज-1, बरियारपुर और फतुहा औद्योगिक परिक्षेत्र में इन परियोजनाओं की स्थापना होगी।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह निवेश बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने के साथ ही अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

विभागीय सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बियाडा के माध्यम से निवेशकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही आधारभूत संरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सरल प्रक्रियाओं एवं निवेशक-अनुकूल नीतियों के माध्यम से उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। कुंदन बियाडा के प्रबंध निदेशक भी हैं।

इन कंपनियों से प्रस्ताव: एंपरा के अलावा श्रीश्री साईनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, रुंगटा इरिगेशन लिमिटेड, मेसर्स पंकज ट्रेडर्स, अनविरा ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, संगम इंडस्ट्रीज, कल्याण प्लास्टो इंडस्ट्रीज तथा लिसिका केमिकल प्राइवेट लिमिटेड आदि हैं।

इन क्षेत्रों की परियोजनाएं: स्वीकृत परियोजनाएं एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, रासायनिक विनिर्माण, प्लास्टिक उत्पाद निर्माण, ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन, फर्नीचर एवं फिक्स्चर, लिथियम-आयन बैटरी, कंप्रेस्ड बायो गैस तथा जनरल मैन्युफैक्चरिंग आदि से संबंधित हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित................

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend