ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में दिनदहाड़े शख्स की गर्दन काटकर हत्या, 23 सेकेंड में 10 बार चाकू मारे

UB India News by UB India News
February 13, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
पटना में दिनदहाड़े शख्स की गर्दन काटकर हत्या, 23 सेकेंड में 10 बार चाकू मारे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना में अपराध की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स की दिनदहाड़े गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसका वीडियो सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आस-पास के लोग दहशत में हैं। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना साहिब स्टेशन के नजदीक बंगाली कॉलोनी में गुरुवार की  की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी का काम करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए

लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद वारदात की गंभीरता को देखते हुए चौक थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर लिया। इसके साथ ही FSL टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से सबूत जुटाए गए। चौक थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला।

भांजे ने ही की हत्या

सामने आई जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है वह रिश्ते में मृतक का भांजा लगता है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि मामा की हत्या करने वाले भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पारिवारिक विवाद के कारण भांजे द्वारा मामा की हत्या करने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक मोहम्मद रईस वर्षों से इसी इलाके में दर्जी का काम करते थे और उनकी किसी से खास दुश्मनी नहीं थी। हत्या के पीछे क्या वजह है इस पर पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की बेटी शबनम खातून ने अपने फुफेरे भाई मोहम्मद अयाज पर ही अपने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

DSP ने बरामद किया हथियार
वहीं मौके पर मौजूद सिटी डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने पारिवारिक विवाद में हत्या की बात स्वीकारते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिए जाने की पुष्टि की है. डीएसपी ने घटना में प्रयुक्त तेज हथियार को भी बरामद कर लिए जाने की बात दोहराई है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
भारत में थोक महंगाई दर नवंबर में 1.89% के मुकाबले दिसंबर में 2.37 प्रतिशत …..

2026 के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी ,इस महीने महंगाई दर 2.75% रही.............

पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध कब्ज़ा किए गए हिस्से को खाली करना है…………..

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की स्थिति ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend