ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की स्थिति ………..

UB India News by UB India News
February 13, 2026
in खास खबर
0
पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध कब्ज़ा किए गए हिस्से को खाली करना है…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। अमेरिका द्वारा जारी संशोधित इंडिया-यूएस ट्रेड फ्रेमवर्क फैक्टशीट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी दस्तावेज में किए गए बदलाव दोनों देशों के बीच बनी साझा समझ के अनुरूप हैं।

उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका ने पारस्परिक तथा परस्पर लाभकारी व्यापार के लिए एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया था। यही संयुक्त वक्तव्य इस पूरी प्रक्रिया का आधार है और दोनों पक्षों की आपसी सहमति को दर्शाता है। प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिकी फैक्टशीट में जो संशोधन किए गए हैं, वे उसी संयुक्त वक्तव्य में शामिल बिंदुओं और सहमतियों को प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने दोहराया कि दोनों देश अब इस तय ढांचे को लागू करने और अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

बांग्लादेश चुनाव पर MEA का बयान
बांग्लादेश में चुनावों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के परिणामों का इंतजार करना चाहिए ताकि स्पष्ट हो सके कि जनता का जनादेश किस प्रकार का आया है, उसके बाद ही संबंधित मुद्दों पर आगे विचार किया जाएगा। रणधीर जायसवाल ने आगे कहा जहां तक चुनाव की प्रक्रिया का सवाल है, हमारा रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। हम बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और भरोसेमंद चुनाव के पक्ष में हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता को महत्व देता है और दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों के आधार पर स्थिति की निगरानी जारी रखेगा।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

ट्रंप के पीएम मोदी पर बयान पर MEA की प्रतिक्रिया
रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के ‘मैं उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’ वाले कथित वीडियो को नहीं देखा है। उन्होंने बताया यदि ऐसा कोई वीडियो मौजूद है, चाहे वह सच हो या झूठ, हम इस पर उचित कार्रवाई करेंगे। प्रवक्ता ने हरदीप सिंह पुरी के बयान पर कहा इस मामले में हमने पहले ही लिखित और मौखिक दोनों तरह के स्पष्टीकरण प्रदान किए हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का भारत दौरा
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के भारत दौरा को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति लूला दिल्ली में आयोजित होने वाले दूसरे एआई समिट (19-20 फरवरी) में भाग लेंगे। यह समिट कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नीतिगत समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

21 फरवरी को होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता
विदेश मंत्रालय के अनुसार, ब्राजील के राजकीय दौरे का मुख्य दिन 21 फरवरी होगा। इसी दिन भारत और ब्राजील के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। राष्ट्रपति लूला की मेजबानी भारत की राष्ट्रपति करेंगी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति समेत कई अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उनसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति लूला के साथ कई मंत्री और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने संकेत दिया है कि बिजनेस डेलीगेशन को जोड़ने के लिए अलग-अलग बैठकों और नेटवर्किंग कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिससे भारत-ब्राजील आर्थिक साझेदारी को नई गति मिल सके।

बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने पर क्या बोलें?
अमेरिका के बॉर्ड ऑफ पीस (Board of Peace) में भारत को शामिल करने के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से यह प्रस्ताव मिला है और इसे फिलहाल भारत द्वारा गंभीरता से देखा जा रहा है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, भारत ने हमेशा पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का समर्थन किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने इस पहल का स्वागत किया है, जो क्षेत्र में, विशेषकर गाजा में दीर्घकालिक और टिकाऊ शांति की दिशा में एक मार्ग प्रदान करती है। विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत इस प्रस्ताव का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रहा है और क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी भूमिका पर निर्णय लिया जाएगा।

भारत-कनाडा सुरक्षा सहयोग को मिली मजबूती
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल के कनाडा के ओटावा दौरे के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएसए ने अपने कनाडाई समकक्ष से मुलाकात की, जो सुरक्षा मामलों में चल रहे सहयोग और समन्वय का हिस्सा है।

रणधीर जायसवाल के अनुसार, यह दौरा भारत और कनाडा के बीच नियमित सुरक्षा संवाद का हिस्सा है। दोनों देशों ने यह सहमति जताई है कि सुरक्षा मामलों में बेहतर समन्वय और सूचना के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए दोनों पक्षों में लियाजन ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि लियाजन ऑफिसर कब नियुक्त होंगे, इसका अभी कोई तय समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उनका कहना था कि इस कदम से दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और निर्णय लेने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होगी।

दिल्ली लाल किला विस्फोट पर MEA की प्रतिक्रिया
एक मीडिया के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की मॉनिटरिंग टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। उन्होंने बताया यह रिपोर्ट 4 फरवरी 2026 को प्रकाशित हुई थी। इसमें भारत की इनपुट को शामिल किया गया है, जिसमें हमारे सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के मुद्दे उठाए गए हैं।

भारत-सेशेल्स संबंध पर भी बोले
रणधीर जायसवाल ने सेशेल्स की भारत यात्रा पर कहा सेशेल्स का यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब दोनों देश अपने 50 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मना रहे हैं। उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान रक्षा सहयोग सहित सभी पहलुओं पर चर्चा हुई, जैसा कि विदेश सचिव के प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया। अधिक जानकारी के लिए संबंधित दस्तावेज़ और चर्चाओं का संदर्भ लिया जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बिहार में बकाया बिजली बल पर लगने वाले ब्याज (सरचार्ज) को पूरी तरह होगा माफ …………

बिहार में बकाया बिजली बल पर लगने वाले ब्याज (सरचार्ज) को पूरी तरह होगा माफ ............

विधानसभा में एक दूसरे पर चुटकी……….

विधानसभा में एक दूसरे पर चुटकी..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend