ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा में एक दूसरे पर चुटकी……….

UB India News by UB India News
February 12, 2026
in पटना, बिहार
0
विधानसभा में एक दूसरे पर चुटकी……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार 11 फरवरी को धान से लेकर आर्सेनिक पर विपक्षी राजद के विधायकों ने सरकार को जमकर घेरा। राजद का आरोप था कि पैक्स अध्यक्षों की मनमानी और सरकार की नीतियों के चलते किसान अपना धान यूपी और बंंगाल के कारोबारियों को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। इसको लेकर मंत्री के जवाब से भी राजद संतुष्ट नजर नहीं आया। इसी बीच RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने आर्सेनिक वाले पानी का मुद्दा सदन में उठाया।

भाई वीरेंद्र ने कौन सा मुद्दा उठाया

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

भाई वीरेंद्र ने बिहार विधानसभा में मनेर और बिहटा में आर्सेनिक वाले पानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस बारे में मंत्री से पूरक सवाल किया कि आखिर आर्सेनिक वाले पानी की जांच कब कराई गई। इस पर मंत्री के जवाब से वो संतुष्ट नहीं हुए। इस पर स्पीकर प्रेम कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘आप स्वस्थ हैं न, ठीक हैं न, आप पर आर्सेनिक का असर नहीं है। लेकिन जनता के हित को ध्यान में रखते हुए आर्सेनिक वाले पानी को लेकर सरकार जरूर काम करेगी। इस पर भाई वीरेंद्र को सीएम नीतीश ने भी कुछ कहा।

सीएम टाइम पर दवा नहीं लेते, इसीलिए भुला जाते हैं- भाई वीरेंद्र
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इतना ठंड भी नहीं है तो इतना कपड़ा क्यों पहने हैं। इस पर भाई वीरेंद्र ने तपाक से कहा कि ‘ आप दिए हैं कपड़ा तभी न पहने हैं। पिछले बार भी आप ही दिए थे, तभी न पहने हैं। आप बड़े भाई हैं, हम छोटे भाई हैं। आप छोटे भाई को कपड़ा देकर भूल जाते हैं। इसीलिए न आपको (नीतीश कुमार) कहते हैं कि समय पर दवा खाना चाहिए। नहीं खाइएगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा।’ इस पर स्पीकर श्रवण कुमार ने चुटके लेते हुए कहा कि आप खाते हैं न।

मुख्यमंत्री जी को भाई वीरेंद्र की चिंता- सम्राट चौधरी
इस पर सम्राट चौधरी हंसते हुए उठे और कहा कि ‘सबसे बड़ा चीज है कि मुख्यमंत्री जी की चिंता है कि कपड़ा तो कम पहनिए, इतना ठंडा थोड़े है। इतना कपड़ा क्यों पहने हैं? इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्मान करता हूं। इसीलिए वो जो दिए हैं, वो हम पहने हुए हैं।’ इस पूरे वाकये के दौरान बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मौजूद सत्ताधारी विधायकों के साथ विरोधी दल के विधायक भी हंसने लगे। कुल मिलाकर चुटकी लेने का माहौल चुटकी लेने तक ही रहा, जिसको लेकर सदन में कोई बहसबाजी नहीं हुई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बिहार में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल

बिहार में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल

मंगलराज से बेहतर था जंगलराज……………….

मंगलराज से बेहतर था जंगलराज...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend