ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्व विभाग में 46 लाख आवेदन लंबित……

UB India News by UB India News
February 12, 2026
in पटना, बिहार
0
छेड़ने वाले को छोड़ने वाले नहीं…………..

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विधानसभा में विभाग की लंबित फाइलों की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि विभाग के पास कुल 46 लाख आवेदन लंबित हैं। इनमें से अकेले 40 लाख आवेदन परिमार्जन से संबंधित हैं। यह जानकारी प्रश्नकाल के दौरान दी गई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आवेदन नाम और पिता के नाम की त्रुटियों से जुड़े हैं। तकनीकी और अभिलेखीय गड़बड़ियां प्रक्रिया में देरी का कारण बन रही हैं।

असर्वेक्षित भूमि पर विधायक ने उठाया सवाल

बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह ने असर्वेक्षित भूमि का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 में पटना उच्च न्यायालय ने असर्वेक्षित जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटा ली थी।

इसके बावजूद कई जिलों में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। उन्होंने अररिया, अरवल, बांका, बेगूसराय, जमुई और जहानाबाद समेत कई जिलों का उल्लेख किया।
कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय और मधेपुरा में भी यही स्थिति है। सारण, सिवान और गोपालगंज सहित अन्य जिलों में भी लोग परेशान हैं।

खाता-खेसरा नहीं होने से बढ़ी दिक्कत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि असर्वेक्षित भूमि का खाता-खेसरा निर्धारित नहीं होने के कारण दाखिल-खारिज में परेशानी आ रही है। भूमि अभिलेखों के अभाव में स्वामित्व सत्यापन जटिल हो जाता है।

इसी वजह से आवेदन लंबित रह जाते हैं। सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए हैं। 29 अक्टूबर 2024 को सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे का निर्देश जारी किया गया है। सर्वे प्रक्रिया तेज कर विवादों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

सरकार ने संवेदनशीलता जताई

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय में महाधिवक्ता से भी परामर्श किया गया है। सरकार जमीन विवादों से मुक्ति के लिए गंभीर और संवेदनशील है। परिमार्जन से जुड़े आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का प्रयास हो रहा है।

तकनीकी त्रुटियों को सुधारने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित मामलों के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई होगी। सरकार का लक्ष्य है कि भूमि से जुड़े विवादों को कम कर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
कानपुर के आरएसपीएल समूह की डेयरी इकाई बिहार में 350 करोड़ का करेगी निवेश  ………….

कानपुर के आरएसपीएल समूह की डेयरी इकाई बिहार में 350 करोड़ का करेगी निवेश .............

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को रिहाई का रास्ता साफ………….

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को रिहाई का रास्ता साफ.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend