ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

UB India News by UB India News
August 3, 2026
in अपराध, पटना, बिहार, रोहतास
0
आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ हत्या के विरोध में विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी पटना में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। मामले में पीड़ित पत्नी बबीता कुमारी ने लोजपा के स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है।

विधायक सोनू सिंह ने दी सफाई
पीड़ित के अनुसार विधायक सोनू सिंह लगातार उनके पति से बात करते हुए 50 लाख रुपए की मांग करते थे। इतना हीं नहीं पत्नी ने विधायक सोनू सिंह पर साजिश के तहत हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने स्थानीय विधायक के नार्को टेस्ट की भी मांग की और कहा कि हत्या में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पीड़ित पत्नी के आरोपों को स्थानीय विधायक सोनू सिंह ने राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

मैं व्यक्तिगत तौर पर आहत हूं- विधायक
उन्होंने कहा कि ईओ की हत्या से व्यक्तिगत तौर पर मैं काफी आहत हूं। इस दुखद हत्याकांड में बिना प्रमाण के मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह राजनीतिक उकसावे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और जनता की सेवा हीं उनकी प्राथमिकता है, जिसको लेकर एक जनप्रतिनिधि के नाते विमल कुमार से अक्सर बातचीत होती रहती थी। पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि मामला जांच का विषय है और अपराधी कोई भी हो, बचेगा नहीं।

चालक ने कबूला जुर्म
हालांकि इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी के चालक मिथिलेश कुमार ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि गिरफ्तार चालक की निशानदेही पर घटनास्थल के नजदीक नहर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राॅड को बरामद कर लिया गया है और पीड़ित पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend