ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने FIR दर्ज की, जांच शुरू; फाइलें दिल्ली भेजी गईं

UB India News by UB India News
February 13, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
सीबीआई ने चार चीनी नागरिकों समेत सत्रह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिला किया……………

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस केस को 7S/26 नंबर के तहत दर्ज किया है और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला बनाया गया है. जांच के लिए CBI की टीम पटना से इस केस से जुड़ी सभी फाइलें लेकर दिल्ली रवाना हो गई है. इस घटना को लेकर भारी हंगामे के बाद मामला CBI को सौंपा गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए CBI से सिफारिश की गई थी.
बता दें कि ये घटना जनवरी 2026 की है. जहानाबाद की 18 साल की NEET कैंडिडेट की मौत की खबर सामने आई. इसके बाद कथित यौन उत्पीड़न और हॉस्टलों में सुरक्षा की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए. इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.
घटना की टाइमलाइन
  • 6 जनवरी 2026 को छात्रा पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में बेहोश मिली.
  • उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर रही और 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई.
  • अस्पताल की शुरुआती रिपोर्ट में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा और टाइफाइड को मौत का कारण बताया गया था.
परिवार के आरोप
  • छात्रा के परिवार ने प्रशासन पर यौन उत्पीड़न और मामले को दबाने का आरोप लगाया और न्याय की मांग की.
  • जांच में देरी से नाराज पिता ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी और बाद में प्रदर्शन किया.

जांच में अब तक क्या हुआ

  • 9 जनवरी को FIR दर्ज की गई. विरोध प्रदर्शन और प्रशांत किशोर के हस्तक्षेप के बाद SIT का गठन किया गया.
  • 12 जनवरी को PMCH में हुए पोस्टमॉर्टम में यौन हिंसा के संकेत (चोट, खरोंच और संघर्ष के निशान) मिले.
  • लेकिन मौत का कारण साफ नहीं हो सका.
  • बाद में कपड़ों की फोरेंसिक जांच में स्पर्म के निशान भी मिले.
  • हॉस्टल को सील कर दिया गया, मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया.
  • SIT ने 20 से ज्यादा संदिग्धों के DNA सैंपल लिए हैं और 8 अन्य लोगों की जांच की तैयारी है.
  • छात्रा का फोन (जिसमें साइनाइड और नींद की गोलियों से जुड़े सर्च मिले), डायरी और CCTV फुटेज भी जांचे गए हैं.
  • 31 जनवरी को बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, और परिवार के दबाव के बाद फरवरी की शुरुआत में CBI ने केस संभाल लिया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
पटना में दिनदहाड़े शख्स की गर्दन काटकर हत्या, 23 सेकेंड में 10 बार चाकू मारे

पटना में दिनदहाड़े शख्स की गर्दन काटकर हत्या, 23 सेकेंड में 10 बार चाकू मारे

भारत में थोक महंगाई दर नवंबर में 1.89% के मुकाबले दिसंबर में 2.37 प्रतिशत …..

2026 के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी ,इस महीने महंगाई दर 2.75% रही.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend