ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की हार पर कांग्रेस में हाहाकार, रिजल्ट के 12 घंटे बाद ही खरगे के घर क्यों पहुंचे राहुल गांधी?

UB India News by UB India News
November 15, 2025
in कांग्रेस
0

RELATED POSTS

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई. बिहार में मिली करारी हार पर कांग्रेस के भीतर बिहार से दिल्ली तक हाहाकार मच गया है. दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के घर बैठक हो रही है. इस बैठक में राहुल गांधी और केसी वेनुगोपाल पहुंचे हैं, जहां हार के कारणों पर मंथन हो रहा है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में बिहार रिजल्ट के बाद एक अहम बैठक बुलाई है.
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत का परचम लहराया. महागठबंधन की करारी हार हुई. कांग्रेस की तो और दुर्गति हुई. बिहार में हार पर कांग्रेस में हाहाकार मच गया है. पटना से दिल्ली तक हलचल है. आखिर बिहार में चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल क्यों हुआ? आखिर चूक कहां हुई, कैसे पार्टी महज 6 सीट पर सिमट गई? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश में अब पार्टी जुट गई है. यही वजह है कि कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर एक अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में लोकसभा सांसद राहुल गांधी भी पहुंचे हैं.
जी हां, बिहार में हार की वजहों पर कांग्रेस अब मंथन करने में जुट गई है. कांग्रेस चीफ मल्लिकाार्जुन खरगे के आवास पर अभी कांग्रेस की अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल भी पहुंचे हैं. सूत्रों का कहना है कि बिहार चुनाव के नतीजों पर मंथन के लिए ही कांग्रेस पार्टी ने यह बैठक बुलायी है. इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है. अभी बैठक जारी ही है. यहां बताना जरूरी है कि पिछली बार चुनाव में कांग्रेस 19 सीटें जीतने में सफल रही थी.
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीट पर चुनाव लड़ा और केवल छह सीट ही जीत सकी. कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुम्बा सीट से हार गए, निवर्तमान विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को कदवा सीट पर जद (यू) उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी ने 18,368 मतों के अंतर से हराया. कांग्रेस के जो छह उम्मीदवार जीते उनमें सुरेंद्र प्रसाद (वाल्मीकि नगर), अभिषेक रंजन (चनपटिया), मनोज विश्वास (फॉर्ब्सगंज), अबिदुर रहमान (अररिया), मोहम्मद कमरूल होदा (किशनगंज) और मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी) शामिल हैं.
बिहार चुनाव नतीजों पर कांग्रेस ने फिर से वोट चोरी का दावा दोहराया. कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निर्वाचन आयोग द्वारा कराई गई वोट चोरी को दर्शाते हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘निस्संदेह, बिहार चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और निर्वाचन आयोग द्वारा रची गई वोट चोरी को बड़े पैमाने पर दर्शाते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के अपने अभियान को और अधिक मज़बूती के साथ जारी रखने के संकल्प को दोहराती है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

by UB India News
July 10, 2026
0

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

बिहार कांग्रेस के बागियों पर गिरेगी गाज!

बिहार कांग्रेस के बागियों पर गिरेगी गाज!

by UB India News
March 26, 2026
0

बिहार में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले कांग्रेस के तीन...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

by UB India News
February 9, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की रेप-मौत मामले को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस...

Next Post

AIMIM का सीमांचल में दबदबा, चार में दो सीटें जीतीं, कांग्रेस-JDU ने एक-एक पर दर्ज की जीत

अयोध्या में राम लला ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद 26 नवंबर को दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध ……………..

अयोध्या में राम लला ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद 26 नवंबर को दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध .................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend