ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

AIMIM का सीमांचल में दबदबा, चार में दो सीटें जीतीं, कांग्रेस-JDU ने एक-एक पर दर्ज की जीत

UB India News by UB India News
November 16, 2025
in अन्य विपक्ष, किशनगंज, बिहार
0

RELATED POSTS

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किशनगंज जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चार सीटों में से दो पर AIMIM ने जीत दर्ज कर सीमांचल में अपना मजबूत प्रभाव दिखाया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुक्रवार को किशनगंज सहित पूरे राज्य में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच शाम 6 बजे तक जिले की सभी चार विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए। अंतिम परिणामों ने इस बार सीमांचल की राजनीति में AIMIM की मजबूत वापसी को रेखांकित किया है। दो सीटों पर AIMIM को जीत मिली है, जबकि कांग्रेस और जेडीयू ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।
बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र (52) में AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम ने 85,300 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी 56,774 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र (53) में जेडीयू उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवाल ने 85,243 वोट लाकर जीत सुनिश्चित की, वहीं AIMIM के गुलाम हसनैन 76,421 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
किशनगंज विधानसभा क्षेत्र (54) में कांग्रेस के कमरूल होदा ने 89,669 वोट पाकर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह 76,875 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं। कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र (55) में AIMIM के सरवर आलम ने 81,860 वोटों के साथ जीत हासिल की। राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम 58,839 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
नतीजों के बाद विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों में उल्लास का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, रंग-गुलाल, आतिशबाजी और डीजे की धुनों के साथ जीत का जश्न मनाया। अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक समर्थकों से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित करते रहे। इधर राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि किशनगंज के साथ-साथ पूरे सीमांचल में AIMIM इस बार बड़ा फैक्टर बनकर उभरा है। पार्टी ने सभी सीटों पर मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे महागठबंधन को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 7, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

Next Post
अयोध्या में राम लला ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद 26 नवंबर को दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध ……………..

अयोध्या में राम लला ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद 26 नवंबर को दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध .................

हादसा या हमला… श्रीनगर के थाने में धमाका, 9 मौतें, 32 घायल………

हादसा या हमला... श्रीनगर के थाने में धमाका, 9 मौतें, 32 घायल.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend