ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

UB India News by UB India News
January 28, 2026
in कांग्रेस, पटना
0
इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार से ही इंदिरा गांधी के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे उनकी सत्ता का अंत हुआ। अब बिहार से ही राहुल गांधी के खिलाफ विरोध की सबसे बुलंद आवाज देश भर में गूंजी है। इतिहास गवाह है कि बिहार से निकली हुई विरोध की आवाज कभी बेअसर नहीं होती। कहीं ऐसा न हो जाए कि मोहब्बत की दुकान से मोहब्बत रुखसत हो जाए और सिर्फ खाली दुकान बची रहे। कांग्रेस से मोहब्बत करने वाले आखिर क्यों उसका साथ छोड़ रहे? हकीकत में मोहब्बत की दुकान हो भी नहीं सकती क्योंकि ये तो दिलों का मामला है। मोहब्बत कोई तिजारत नहीं कि दुकान पर मिले। अब तो दुकान के मालिक-मुख्तार (राहुल गांधी) पर ही ये आरोप लगा है कि उनमें न तो काबिलियत है और न जिगरा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद खानदानी कांग्रेसी रहे हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि पहले तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और अब राहुल गांधी को डरपोक नेता बता रहे हैं।

दादा 1937 में विधायक, पिता और पुत्र 5-5 बार विधायक
क्या कांग्रेस में वही रह सकता है जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी की जी-हजूरी करे? क्या स्वतंत्र राय रखने वाले कांग्रेस में नहीं टिक सकते? डॉ शकील अहमद की तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस की सेवा की। उनके दादा अहमद गफूर 1937 में कांग्रेस से बिहार असेम्बली के चुने गये थे। पिता शकूर अहमद 1952 से 1977 के बीच कांग्रेस से पांच बार विधायक रहे। 1985 के बाद खुद शकील अहमद पांच बार कांग्रेस के विधायक रहे। सांसद और केन्द्रीय मंत्री भी रहे। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। ऐसे समर्पित कांग्रेसी परिवार के सदस्य शकील अहमद ने अगर राहुल गांधी पर बुजदिली की आरोप लगाया है तो इसे जरूर कुछ सच्चाई होगी।

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

राहुल गांधी को चुनावी मुद्दों की समझ नहीं!
राहुल गांधी को अगर कोई आईना दिखाये तो वे हुलिया ठीक करने की बजाय आईना तोड़ने पर ही अमादा हो जाते हैं। शकील अहमद ने जब पार्टी छोड़ी थी तब कहा था कि पार्टी की नीतियों को प्रति आज भी मेरी अटूट श्रद्धा है लेकिन संगठन के शीर्ष पर में बैठे कुछ व्यक्तियों से मतभेद है। यानी उनकी नाखुशी राहुल गांधी से है। कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को चुनावी मुद्दों की समझ नहीं है। बिहार में उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा के जरिये SIR को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए 17 दिनों तक घनघोर मेहनत की। वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा लगा कर माहौल बनाने की कोशिश की। लेकिन सारी मेहनत इसलिए बेकार चली गयी क्योंकि जनता की नजर में ये कोई मुद्दा ही नहीं था। SIR के खिलाफ एक भी शिकायत नहीं मिली।

राहुल गांधी की कमियों पर फिर बहस शुरू
शकील अहमद के बयान के बाद राहुल गांधी की कमियों पर एक बार फिर बहस तेज हो गयी है। आरोप है कि राहुल गांधी ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। जब चुनावी हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। साफ दिल से उन्हें संगठन के लिए काम करना चाहिए था। पार्टी की कमान परिवार से बाहर किसी काबिल नेता को सौंपनी चाहिए थी। लेकिन राहुल गांधी सुपर बॉस की भावना से मुक्त नहीं हो सके। परिवार से बाहर के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष बनाया तो जरूर लेकिन सारी शक्तियां अपने हाथ में रखीं। खरगे तो बस नाम के अध्यक्ष हैं, सारे फैसले राहुल गांधी लेते हैं। खानापूर्ति के लिए दस्तखत खरगे का होता है।

अब तो बिहार के जिला स्तर पर भी राहुल गांधी का विरोध
राहुल गांधी के खिलाफ बिहार से निकली यह बुलंद आवाज दूर तलक गूंजेगी। अब तो जिला स्तर पर भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की अक्षमता पर सवाल उठाने लगे हैं। फिलवक्त बिहार कांग्रेस के नेता ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जिलों में चौपाल लगा रहे हैं। मंगलवार को दरभंगा में चौपाल सजी थी। इस दौरान स्थानीय नेता राम नारायण ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक बिहार में टिकट की खरीद-फरोख्त बंद नहीं होगी, तब कांग्रेस यहां आगे नहीं बढ़ेगी। स्थानीय नेताओं ने बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगाये।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend