ADVERTISEMENT
Thursday, July 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

UB India News by UB India News
July 2, 2026
in TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के पंडारक प्रखंड के लालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लालपुर गांव निवासी सीताराम महतो और गुप्ता महतो के रूप में हुई है।

मौसम विभाग ने आज बिहार के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में 40Kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर विशेष चेतावनी दी है

RELATED POSTS

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

इधर, नेपाल में भारी बारिश की वजह से कोसी और बागमती मदी उफान पर है। खगड़िया में कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती के उफान पर आने से निचले इलाकों में डूब का खतरा बन गया है।

बीते 24 घंटे के दौरान पटना, बेगूसराय, सीवान, मधेपुरा, सुपौल, गया, नालंदा, बगहा, जहानाबाद और पूर्णिया में बारिश हुई। वहीं, बांका, बक्सर और औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने जुलाई महीने को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। जून में रिकॉर्ड 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज होने के बाद, जुलाई में भी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, यानी 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, राहत की बात ये है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे जून के मुकाबले मौसम बेहतर रहेगा और भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत मिलेगी।

पटना में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड

राजधानी पटना में इस साल जून के महीने में सूखे जैसे हालात रहे। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों को देखें तो इस बार जून में सबसे कम, मात्र 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2025 में भी स्थिति चिंताजनक थी, जब जून में 61.7 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि, बुधवार को पटना के कुछ इलाकों में हुई अचानक झमाझम बारिश और आसमान में छाए बादलों ने लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर पहुंचाई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 2 जुलाई : राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ठंडी हवा चलेगी, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके अलावा उत्तर बिहार, सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • 3 जुलाई- पटना समेत दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कैमूर, सासाराम गयाजी में तेज बारिश की संभावना।
  • 4 से 6 जुलाई- मुजफ्फरपुर, बगहा, मधेपुरा, सहरसा गोपालगंज समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभाना है।

जुलाई में सामान्य से कम होगी बारिश, गर्मी सताएगी

बिहार में जुलाई में भी मानसून राहत देने वाला नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक, जुलाई में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

ऐसे में खेती, पेयजल और जनजीवन पर मौसम की दोहरी मार पड़ सकती है। जुलाई बिहार में मानसून का सबसे महत्वपूर्ण महीना होता है, जिसमें सामान्य बारिश 340.5 मिमी होती है और इसी दौरान धान की मुख्य रोपनी होती है। इस बार बारिश कम होने के साथ उमस और गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी।

जून में 46% कम बारिश

यह पूर्वानुमान इसलिए चिंताजनक है, क्योंकि जून में भी मानसून काफी कमजोर रहा। 1 से 30 जून के बीच बिहार में केवल 87.8mm बारिश हुई। जबकि 163.3mm बारिश होनी चाहिए थी। यानी, राज्य में 46% कम बारिश हुई।

हालांकि, 29 जून को सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही में रिकॉर्ड 196.4 मिमी बारिश हुई, लेकिन यह पूरे सूबे के घाटे की भरपाई नहीं कर सकी। जून में कम बारिश के साथ भीषण लू का भी प्रकोप रहा। महीने का सबसे अधिक तापमान डेहरी में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पटना का तापमान 41.3 डिग्री तक पहुंच गया था।

कृषि और सेहत पर पड़ेगा सीधा असर

यदि जुलाई में भी बारिश कम रही तो धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित होगी। किसानों को सिंचाई के लिए भूजल पर निर्भर रहना पड़ेगा, जिससे वाटर लेवल नीचे जाएगा।

इसके अलावा, अधिक तापमान और उमस के कारण हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ेगा, जिससे शहरों में बिजली की मांग भी काफी बढ़ जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 2, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 2, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

बिहार की राजनीति बड़ी गहरी!

बिहार की राजनीति बड़ी गहरी!

by UB India News
June 29, 2026
0

भोजपुर जिले का बिलौटी गांव केवल कथित पुलिस मुठभेड़ का गवाह भर नहीं है, बल्कि यह बिहार की करवट बदलती...

Next Post
यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend