ADVERTISEMENT
Thursday, July 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

UB India News by UB India News
July 2, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना, परिवहन
0
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया।

मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। सीएम टिकट लेकर यात्रा करते दिखे। उन्होंने गेट पास के जरिए मेग्नेटिक गेट से एंट्री की।

RELATED POSTS

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

उद्धाटन के दौरान ट्रेनों की जानकारी के लिए लगाए गए डिसप्ले बोर्ड में सीएम के वेलकम का मैसेज डिसप्ले हुआ। लिखा- पटना मेट्रो में मुख्यमंत्री जी का स्वागत है।

इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. मेट्रो परियोजना के तहत खेमनीचक स्टेशन को भी अगले पखवाड़े में चालू करने की तैयारी है. मलाही पकड़ी के बाद पटना मेट्रो भूमिगत मार्ग से पटना जंक्शन तक पहुंचेगी. इस रूट पर पीएमसीएच, गांधी मैदान और डाकबंगला समेत कई प्रमुख भूमिगत स्टेशनों का निर्माण तेजी से चल रहा है.

13,365 करोड़ रुपये की लागत से बन रही  परियोजना

पटना मेट्रो परियोजना का निर्माण करीब 13,365 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. इसका उद्देश्य राजधानी पटना में आधुनिक, तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और जाम से राहत मिल सके.

कितना लगेगा किराया?

मेट्रो के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने सफर किया. इस नई सेवा के बाद 6.2 किमी का सफर सिर्फ 16 मिनट में पूरा हो सकेगा. आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 30 रुपए किराया लगेगा, पहले आईएसबीटी से भूतनाथ तक 15 रुपए लगते थे.  रूट बढ़ने के बाद फेरे 24 से घटकर 22 रह जाएंगे. मेट्रो को एक चक्कर पूरा करने में 35 मिनट लगेंगे.

सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. उद्घाटन कार्यक्रम के कारण गुरुवार को कुछ समय के लिए नियमित मेट्रो सेवाएं बंद रखी गई थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इस नए स्टेशन से मेट्रो का नियमित परिचालन शुरू कर दिया गया.
हर 35 मिनट पर मेट्रो की सुविधा
मेट्रो प्रशासन के अनुसार, मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक की कुल 6.2 किलोमीटर की दूरी अब केवल 16 मिनट में पूरी की जा सकेगी. इससे यात्रियों को शहर के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. साथ ही, समय की भी बचत होगी. फिलहाल इस रूट पर एक ही मेट्रो ट्रेन चलाई जा रही है, जो मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी. यात्रियों को हर 35 मिनट पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी. मेट्रो का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 2, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

by UB India News
July 2, 2026
0

जब कोई व्यक्ति मंदिर में चढ़ावा चढ़ाता है, तो वह केवल धनराशि नहीं देता; वह अपनी श्रद्धा, विश्वास, कृतज्ञता और...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 2, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

Next Post
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend