ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

UB India News by UB India News
February 9, 2026
in कांग्रेस, पटना
0
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की रेप-मौत मामले को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। पटना में कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ के पोस्टर के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर जलाए और NEET छात्रा के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी सांसद पप्पू यादव के समर्थन और छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें पीड़िता की मां और परिजन भी शामिल थे

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 5वां दिन है। कार्यवाही की शुरुआत में सरकार विधायकों के सवाल का जवाब दे रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने प्रदर्शन किया। NEET स्टूडेंट की मौत और पप्पू यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे पर पोर्टिको में नारेबाजी हुई।

विपक्ष के विधायकों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें लिखा- ‘रेप, हत्या, किडनैपिंग कब रुकेगी। कानून है, पर डर नहीं। जवाब दो सरकार।’

चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन सांसद की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आज जेल होई, कल बेल होई, परसो से वो ही खेल होई’ लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘हम पप्पू यादव के साथ खड़े हैं।’

वहीं कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कहा, ‘बिहार में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चल रहा है।’

आज सदन में बजट 2026-27 पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही सदन में बजट 2025-26 के तीसरे सप्लिमेंट्री बजट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सभी वित्तीय कार्य सेकंड हाफ में निपटाए जाएंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

Next Post
IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, CBI से मांगा जवाब

IRCTC केस में बड़ा अपडेट, 24 गवाहों के चलते मुश्किल में लालू परिवार.....

किसान-पैक्स और व्यापार मंडलों पर पड़ रही दोहरी मार……

किसान-पैक्स और व्यापार मंडलों पर पड़ रही दोहरी मार......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend