ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

UB India News by UB India News
August 17, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, अध्यात्म, पटना
0
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। बाबा धाम में तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा राह है। कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ से आगे बढ़कर कुमैठा तक पहुंच गई। यह रूट लाइन करीब 9 से 10 किलोमीटर लंबी रही।

RELATED POSTS

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार दोपहर से ही कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जलाभिषेक के लिए करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन है। आज करीब 3 लाख शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों से मंदिर परिसर समेत पूरा शहर गूंज रहा है।

पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियां पैदल पहुंच रहे हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर से हरिसभा चौक, आमगोला से अघोरिया बाजार और रामदयालु से पहलेजा तक सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आई। सड़कों पर कांवरियों की कतार, हाथों में कांवर और जुबां पर बोलबम के जयकारे शहर को पूरी तरह शिवमय करते रहे।

सावन के कृष्ण, शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग देवता को समर्पित

गरुड़ पुराण के हवाले से बताया कि सावन के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग देवता को समर्पित है। नागों के प्रजातियो में अनंत, वासुकि, शेष, पद्मनाभ, कंबल, कर्कोटक, अश्व, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालीय तथा तक्षक प्रमुख है।

देवी भागवत में प्रमुख नागों का नित्य स्मरण किया गया है। ऋषि-मुनियों ने नागोपासना में अनेक व्रत-पूजन का विधान बताएं है। नाग पंचमी का पर्व नागों के साथ जीव के प्रति सम्मान, उनके संवर्धन एवं संरक्षण की प्रेरणा देता है। यह बल, पौरुष, ज्ञान, वृद्धि एवं तर्क शक्ति के परीक्षण का पर्व है।

नाग पूजन से मिलेगी कालसर्प से मुक्ति

आज मिट्टी या आटे का सर्प बनाकर उन्हें विभिन्न रंगों से सजाकर फूल, खीर, दूध, लावा, धुप, दीप आदि से उनकी पूजा होगी। आज के दिन सर्प के प्रकोप से बचने के लिए नाग पंचमी की पूजा की जाती हैं। जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है उन्हें आज नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। नाग पूजा के बाद “ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्” मंत्र से इनकी प्रार्थना करने से सर्पदोष एवं कालसर्प दोष के मुक्ति मिलती है।

नागों की देवी मनसा की पूजा

उत्तरी भारत में नाग पंचमी के दिन मनसा देवी की भी पूजा की जाती है। देवी मनसा को नागों की देवी माना गया है। इसलिए बंगाल, उड़ीसा और अन्य क्षेत्रों में मनसा देवी के दर्शन व उपासना का विधान है। नागपंचमी पर रुद्राभिषेक का भी अत्यंत महत्व है। पुराणों के अनुसार पृथ्वी का भार शेषनाग ने अपने सिर पर उठाया हुआ है इसलिए उनकी पूजा का विशेष महत्व है। ये दिन गरुड़ पंचमी के नाम से भी प्रसिद्ध है और नाग देवता के साथ इस दिन गरुड़ की भी पूजा की जाती है।

आज की सोमवारी कुंवारों के लिए खास

आज तीसरी सोमवारी कुंवारों के लिए खास संयोग है। शिव की सच्चे मन से पूजा करने से उनके विवाह के योग शीघ्र बनेंगे। जलाभिषेक, रुद्री पाठ तथा ॐ नमः शिवाय का जाप करने से शिव जी मनचाहा वरदान भी देंगे। जो विवाहित है उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस सोमवारी पर रुद्राभिषेक, शिवसहस्रनाम, शिव पंचाक्षर, शिव महिम्न, रुद्राष्टक, शिव कवच तथा शिव तांडव स्त्रोत्र का 108 बार पाठ करने से दरिद्रता का ह्रास और शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

मुजफ्फरपुर में हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की बारिश

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार दोपहर से ही कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रात 10 बजे तक हजारों कांवरियों ने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों से मंदिर परिसर समेत शहर का बड़ा हिस्सा गूंजता रहा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

by UB India News
August 17, 2026
0

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा...

Next Post
बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend