ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

UB India News by UB India News
August 17, 2026
in Breaking News, खास खबर, मध्यप्रदेश
0
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद करीब 13 लोगों को परिजन और सुरक्षाकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी का उज्जैन जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं की हालत पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। इसके चलते मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ है। मंदिर में अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा, “आज तीन बड़े आयोजन एक साथ हो रहे हैं। भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन शुरू हो चुके हैं। साल में एक बार 24 घंटे के लिए खुलने वाले इस मंदिर के दर्शन के लिए बैरिकेडिंग पर करीब 40 हजार लोग कतार में हैं।

दूसरी ओर, आज पवित्र सावन महीने का तीसरा सोमवार है। इसके चलते बाबा महाकाल के दरबार में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, भगवान महाकाल आज तीसरी सवारी पर नगर भ्रमण करेंगे। सवारी शाम 4 बजे शुरू होगी और इसमें करीब 4 से 4.5 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

​मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार के श्रद्धालु घायल, अस्पतालों में इलाज जारी
हादसे में घायल और अस्वस्थ हुए श्रद्धालुओं को तुरंत उज्जैन के जिला अस्पताल और चरक अस्पताल ले जाया गया। प्रभावित श्रद्धालुओं में उज्जैन के ढांचा भवन निवासी हिंदूबाई व लक्ष्मीबाई, किशनपुरा के 19 वर्षीय सागर, गंजबासौदा की अनसूया व उनकी मां ममता, गुजरात के सिलवासा (वापी) निवासी हरिश्चंद्र, वलसाड की तुलसी व रेखाबाई, ग्वालियर की 18 वर्षीय सोनम व खुशी और बिहार के दरभंगा निवासी सुजीत कुमार शामिल हैं। बैरिकेड्स से टकराने के कारण हरिश्चंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

ये लोग घायल हुए

सागर पिता मांशीष, निवासी किसनपुरा, उम्र 15 साल।

सजीव नोनू चौधरी, निवासी दरभंगा, बिहार, उम्र 36 साल।

खुशी पिता माधव राव, निवासी बड़ा गणेश, ग्वालियर, उम्र 20 साल।

हरीशचंद पिता अशोक, निवासी वासना, गुजरात, उम्र 26 साल।

तुलसी पिता जय प्रकाश, निवासी गुजरात, उम्र 15 साल।

जय पिता जय धवन, निवासी गुजरात, उम्र 12 साल।

लखन गोविन्द।

सोनम सिंह।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का कर सकते ऐलान......................

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend