ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

UB India News by UB India News
August 17, 2026
in Breaking News, कारोबार, खास खबर
0
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव देगी। खास बात यह है कि इस कमेटी के लिए बैंकरों से भी नए विचार और सुझाव मांगे गए हैं।

पब्लिक सेक्टर के बैंकों के सम्मेलन (PSB Conclave 2026) को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में सामने आने वाले सुझावों को प्रस्तावित कमेटी के सामने रखा जाएगा। कमेटी इन सुझावों पर विचार करके बैंकिंग सेक्टर के भविष्य को लेकर अपनी सिफारिशें देगी। सरकार का मकसद ऐसा बैंकिंग सिस्टम तैयार करना है, जो अगले करीब 20 वर्षों में देश की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

बैंकों से मांगे गए नए आइडिया

वित्त मंत्री ने बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों और नेताओं से कहा कि वे सुधारों को लेकर अपने सुझाव दें। सरकार चाहती है कि बैंक खुद भी बताएं कि आने वाले समय में उन्हें किन बदलावों की जरूरत है और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को कैसे पूरा किया जा सकता है। सीतारमण ने कहा कि बैंकों के फंसे हुए लोन यानी NPA ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर के पास आगे के सुधारों और विकास पर ध्यान देने के लिए बेहतर आधार मौजूद है।

इन 7 मुद्दों पर खास फोकस

सरकार ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के भविष्य को लेकर सात प्रमुख विषय तय किए हैं। इनमें युवाओं के लिए बैंकिंग सुविधाएं, निवेश को बढ़ावा देना, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, कृषि और बागवानी क्षेत्र, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को कर्ज और क्रेडिट कार्ड कारोबार में बदलाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय सेवा विभाग ने पहली बार इन सभी सात विषयों पर विस्तृत रिसर्च दस्तावेज तैयार किए हैं।

युवाओं को ध्यान में रखकर बनेगी रणनीति

सरकार के एजेंडे में युवाओं पर खास जोर है। देश की करीब 29 फीसदी आबादी 15 से 29 वर्ष की उम्र के बीच है। ऐसे में बैंकों को युवाओं की अलग-अलग जरूरतों और जीवन के विभिन्न चरणों के हिसाब से अपनी सेवाओं और रणनीति को तैयार करने की जरूरत होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का कर सकते ऐलान………………….

by UB India News
August 17, 2026
0

दिल्ली से इस वक्त बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक,...

Next Post
‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend