ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

UB India News by UB India News
July 4, 2026
in कांग्रेस, खास खबर, पटना
0
पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। इससे पहले उनका ये दौरा 11 जुलाई को तय था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। राहुल गांधी पटना में एक विशाल छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसे सफल और भव्य बनाने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरे को लेकर कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां और टास्क सौंपे गए हैं।

बिहार कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई। इसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। संगठन सृजन साथी अभियान के तहत ये बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद रहें। यह एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सभी 53 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। राजेश राम ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर बताया गया कि पटना के मुसल्लहपुर हाट में राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

मुसल्लहपुर के कोचिंग हब में पैदल मार्च की संभावना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी पटना के सबसे बड़े कोचिंग हब माने जाने वाले मुसल्लहपुर हाट इलाके में पैदल मार्च (रोड शो) भी कर सकते हैं। ये वही इलाका है जहां प्रसिद्ध शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के कोचिंग संस्थान स्थित हैं और हाल ही में यहां छात्रों का भारी हुजूम देखने को मिला था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी के इस पैदल मार्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

छात्रों और युवाओं को एकजुट करने की बड़ी तैयारी

इस प्रस्तावित सम्मेलन के जरिए कांग्रेस पार्टी राज्य के युवाओं और देश भर के छात्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को आवाज देने की रणनीति बना रही है।

  • सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • बिहार कांग्रेस ऑफिस में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने जिला और प्रखंड स्तर के नेताओं को भीड़ जुटाने और प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है।
  • मुसल्लहपुर हाट जैसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में पैदल मार्च की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और रूट पर भी चर्चा की जा रही है।

राहुल गांधी पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट इलाके में पैदल मार्च भी कर सकते हैं। इसी इलाके में खान सर और रौशन आनंद की कोचिंग है, जहां हाल ही बहुत बड़ा देखने को मिला था।

आगामी 15 दिनों में आंदोलन के स्वरूप पर हुई चर्चा

राजेश राम ने कहा, हम लोगों ने आज अपने सभी जिलाध्यक्षों के मंथली कार्य की समीक्षा की। जिन जिलाध्यक्षों ने अच्छे काम किए हैं उन्हें हमने A ग्रेडिंग दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने यह पद्धति शुरू की है, जिसकी समीक्षा हर स्तर से हो रही है। ब्लॉक से पंचायत और फिर जिला से प्रदेश तक समीक्षा होगी। यहां से रिपोर्ट आलाकमान को जाएगी। सभी 53 जिलाध्यक्षों को 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग AICC की टीम देगी, जो वर्धा से आएगी। 22 से 31 जुलाई तक ट्रेनिंग होगी। आज मंथली समीक्षा, ग्रेडिंग पर चर्चा और आगे आने वाले 15 दिनों में आंदोलन का क्या स्वरूप होगा उसे पर भी चर्चा हुई।

प्रशांत किशोर का चुनाव लड़ना कोई मुद्दा नहीं

वहीं, बांकीपुर चुनाव को लेकर भी चर्चा चल रही है। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों से राय ली जाएगी। हम लोग नेशनल पार्टी है और हमारी इंटरनल डेमोक्रेसी है। जनसुराज से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की बात को लेकर राजेश राम ने कहा कि वह कोई मुद्दा नहीं है। हर पार्टी अपनी-अपनी प्रत्याशी उतारती है। शीर्ष नेतृत्व जो चाहेगी उसी हिसाब से हम लोग काम करेंगे।

खान सर-रौशन आनंद विवाद पर कांग्रेस की नजर
पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका राज्य के कोने-कोने से आने वाले छात्रों का मुख्य केंद्र है। हाल के दिनों में यहां युवाओं के बीच जो बड़ी हलचल देखने को मिली थी, उसे देखते हुए राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि राहुल गांधी सीधे छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, रोजगार और परीक्षाओं के मुद्दों पर संवाद साध सकते हैं।

दौरे को लेकर आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार
भले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 15 जुलाई के इस छात्र सम्मेलन को लेकर अपनी प्रशासनिक और राजनैतिक तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन अंतिम मिनट के सुरक्षा क्लियरेंस और दिल्ली आलाकमान से अंतिम मुहर लगने के बाद ही राहुल गांधी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इस दौरे से बिहार में विपक्षी राजनीति और युवा विंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा..........

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend