ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर’ से क्या हासिल हुआ? सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया को भी दिया स्पष्ट संदेश

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
ऑपरेशन सिंदूर’ से क्या हासिल हुआ? सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया को भी दिया स्पष्ट संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑपरेशन सिंदूर के बाद संघर्ष विराम से पहले आतंकवाद के सवाल पर भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान के लिए एक लक्ष्मण रेखा खींच दी। सीजफायर को स्वीकार करने से पहले भारत ने घोषित कर दिया कि अब भविष्य में देश के अंदर होने वाली एक भी आतंकी घटना को वह अपने खिलाफ युद्ध मानेगा। इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि भविष्य में ऐसी आतंकी कार्रवाई के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई के लिए भारत ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को कई जख्म दिए। आइए हम आपको बताते हैं कि भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर से क्या हासिल हुआ, इससे भारत ने आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को क्या संदेश दिया और दुनिया को इससे क्या संकेत दिया?

भारत और पाकिस्तान ने चार दिन के संघर्ष के बाद शनिवार को संघर्ष विराम का एलान किया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही सीमा पर फिर से गोलीबारी और सीमावर्ती जिलों में ड्रोन घुसपैठ से हालात फिर से बिगड़ते दिखे। भारत ने सेना को किसी भी कार्रवाई का उसी तरीके से जवाब देने का आदेश दिया। हालांकि, देर रात के बाद शांति बहाल हुई। इस बीच सेना ने सोमवार को बताया कि  भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम के बाद बीती रात जम्मू कश्मीर में शांति रही और गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

हर मोर्चे पर पाकिस्तान के लिए स्थिति खराब होती गई। वे लड़ाई के हर दौर में भारत से हार गए। पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर हमारे हमलों के बाद पाकिस्तान को एहसास हो गया कि वे इस संघर्ष में कहीं नहीं टिकने वाले हैं। भारत ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है। यह नया दौर है और अब यही आम बात है।

आईएसआई से करीबी तौर पर जुड़े मुरीदके, बहावलपुर के आतंकी शिविरों पर हमला करने के बाद भारत ने जो संदेश दिया है, वह यह है कि हमने अपनी नजरें बंद नहीं की हैं। हम आपको मुख्यालय में भी मार सकते हैं। अब हम छोटे शिविरों पर हमला नहीं करेंगे। भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि आप पीड़ितों और गुनहगारों को एक चश्मे से नहीं देख सकते।

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया। पाकिस्तान में रहीमयार खान एयरबेस का रनवे को नुकसान पहुंचाया। चकलाला स्थित पाकिस्तानी वायुसेना बेस नूर खान पर भी बुरा हाल हुआ। दोनों देशों के बीच तकनीकी और सैन्य क्षमताओं के बीच बड़ा अंतर था। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़ा अंतर था। पाकिस्तान को एहसास हो गया था कि वे उस श्रेणी में नहीं हैं। भारत ने अपनी मर्जी से जवाबी प्रहार किया और पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

संघर्ष विराम के लिए भारत अपनी शर्तों पर तैयार हुआ। संघर्ष विराम के बीच सिंधु जल संधि का निलंबन जारी रहेगा। अन्य सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। जो भी कदम उठाए गए थे, सभी लागू रहेंगे। आतंकवाद पर भारत की रुख और सख्त रहेगा।

भारत की थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने रविवार को मीडिया को संबोधित किया। एयर मार्शल ए.के. भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर क्या-क्या जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि सैन्य कार्रवाई से पहले के हालात कैसे थे और बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। नौसेना के निशाने पर कराची था।

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया ताकि आतंक फैलाने वालों और उसकी योजना बनाने वालों को सजा दी जा सके और उनके छिपने के ठिकाने खत्म किए जा सकें। मैं वही बात नहीं दोहरा रहा हूं, जो हम पहले भी कई बार कह चुके हैं कि भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
मोहन भागवत का बयान संविधान पर सीधा हमला है ………….

पांच महीने में चौथी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी के क्या है सियासी मायने...........

‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का बिहार दौरा, रोहतास में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend