ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पांच महीने में चौथी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी के क्या है सियासी मायने………..

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
मोहन भागवत का बयान संविधान पर सीधा हमला है ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जहां एनडीए ने पूरा जोर लगा दिया है, वहीं महागठबंधन के दल भी लगातार अपनी तैयारियों को लेकर कमर कस चुके हैं. महागठबंधन के प्रमुख दल राजद के नेता तेजस्वी यादव तो लगातार बिहार दौरे पर हैं और वह अपनी रणनीतियों के हिसाब से आगे बढ़ चले हैं. वहीं, बिहार कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है और इसके केंद्र में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी हैं. सूत्रों से खबर है कि कांग्रेस की बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार आने वाले हैं. उनका यह दौरा आगामी 15 मई को संभावित है. खास बात यह है कि बीते 5 महीने में उनका यह चौथा बिहार दौरा होगा. ऐसे में कहा जा सकता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के प्लान में बिहार चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है.

बता दें कि बीते 7 अप्रैल को बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में वह शामिल हुए थे. इसके पहले इसी दिन पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी उन्होंने हिस्सा लिया था. इसके पहले इसके पहले राहुल गांधी 18 जनवरी को संविधान बचाओ सम्मेलन के लिए पटना पहुंचे थे और तब उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसके बाद 5 फरवरी को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित दलित नेता दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में शामिल होने बिहार पहुंचे थे.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे राहुल गांधी

बिहार में इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में छोटे अंतराल में उनकी इस यात्रा को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. पांच महीने में ही चौथी बार राहुल गांधी का बिहार दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राहुल गांधी के इस दौरे के बारे में कहा जा रहा है कि वह गया में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और इस दौरे के तहत कांग्रेस के कई बड़े नेता भी उनके साथ होंगे. यहां यह भी बता दें कि बीते महीने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित किया था.

बिहार कांग्रस में बदलाव कर तैयार कर रहे नया आधार

दरअसल, कांग्रेस पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरे जोर-शोर से लगी हुई है और इसको लेकर राहुल गांधी भी काफी गंभीर दिख रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस ने बिहार के सवर्ण अध्यक्ष अखिलेश सिंह की जगह दलित विधायक राजेश राम को बिहार का अध्यक्ष बनाया है. इससे पहले बिहार प्रभारी भी बदले गए थे और मोहन प्रकाश की जगह कृष्ण अल्लावरु को यह जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके बाद कांग्रेस संगठन में भी लगातार बदलाव हुए हैं. हाल में ही सभी 40 जिलों में अध्यक्षों को बदल दिया गया है.

कांग्रेस की बिहार में सियासी जमीन बचाने की कवायद

राहुल गांधी के बार-बार बिहार जाने को राजनीति के जानकार काफी अहम बता रहे हैं. दरअसल, कांग्रेस के महागठबंधन में अपनी सियासी जमीन बचाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.बता दें कि कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर लड़ी थी और 19 सीट ही जीत पाई थी. इस बार सीटों की शेयरिंग को लेकर महागठबंधन के भीतर खींचतान की बात सामने आई है.कांग्रेस 70 सीटों पर अड़ी है तो इस बार उसे 55 से 60 दिये जाने की बात महागठबंधन में कही जा रही है. ऐसे में राहुल गांधी की लगातार बिहार यात्रा इस बात का संकेत है कि कांग्रेस सीटों दावेदारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का बिहार दौरा, रोहतास में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे

देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा 'सीमा प्रहरी निवास' ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend