ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का बिहार दौरा, रोहतास में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in खास खबर, बिहार, रोहतास
0
‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

”आतंकियों को कल्पना से भी परे सजा मिलेगी! मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी. अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.” बीते 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहसंबोधन इतिहास का हिस्सा हो गया है. विगत 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इसके दो दिन बाद पीएम मोदी ने बिहार की धरती से ही आतंकवादियों के विरुद्ध बड़े ऑपरेशन की बात कही थी. इसके बाद बीते 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके आकाओं की कमर पर प्रहार किया गया. अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं और वह रोहतास जिले में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. ऐसे तो पीएम मोदी के इस दौरे को बिहार चुनाव से जोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी ऑपरेशन सिंदूर जारी है तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत में वह बिहार दौरे पर जब रहेंगे तो एक बार फिर आतंकवाद पर दुनिया को संदेश देंगे.

जानकारी के अनुसार, इसी महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे.पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री का बिक्रमगंज कार्यक्रम तय हो गया है, लेकिन तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है. तीन-चार दिनों के अंदर ही तारीख की भी घोषणा हो जाएगी. उन्होंने कहा है कि रोहतास के अतिरिक्त औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर और बक्सर जैसे जिलों के लाखों लोग पीएम मोदी का संबोधन सुनने आएंगे.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पीएम मोदी ने मधुबनी में आतंकियों को सजा देने की बात कही थी

बता दें कि बीते 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी पहुंचे पीएम मोदी ने आतंकवादियों के विरूद्ध बड़े ऑपरेशन की शुरुआत करने की बात कही थी. इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ और प्रधानमंत्री मोदी का इसके बाद यह पहला बिहार दौरा होगा. बता दें कि बीते 6 और 7 मई की रात भारतीय सेना ने पीएम मोदी के इसी ऐलान के तहत पाकिस्तान के में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह और बर्बाद कर दिया था.

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ

बता दें कि बीते 6 और 7 मई की दरम्यानी रात में 1:05 से रात के 1:30 बजे तक भारत में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था. इस तहत भारतीय सेना ने महज 25 मिनट के भीतर पाकिस्तान में चार और पीओकेमें पांच आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था. इसमें आतंकवादी हाफिज सईद से लेकर मसूद अजहर तक के आतंक के वो अड्डे और मरकज बर्बाद कर दिये गए जहां पर करीब 3 दशकों से हाफिज और मसूद आतंकवादियों को ट्रेनिंग कराकर भारत पर हमला कराते रहे थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा 'सीमा प्रहरी निवास' ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन ,खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट

भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन ,खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend