ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, NDA की सीधी रणनीति वोट दो या रद्द करो ,तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद!

UB India News by UB India News
March 16, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार में राजनीति की अब उलटी चाल ,राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में ही रुकेंगे। महागठबंधन के नेता यहां जुट रहे हैं। बताया जा रहा है कि पांचवीं सीट पर फंसी पेंच को सुलझाने के लिए विधायकों को एकजुट रखा जा रहा। विधायकों के नजरबंद होने पर जदयू ने सवाल उठाए हैं।

NDA में बैठकों का दौर जारी

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

इधर, एनडीए में बैठकों का दौर जारी है। रविवार सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर NDA नेताओं की बैठक हुई। मंत्री लेसी सिंह के आवास पर जदयू विधायकों की, वहीं स्टेट गेस्ट हाउस में बीजेपी ने मीटिंग की, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। फिलहाल सत्ता पक्ष के विधायक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर जुट रहे हैं। कहा जा रहा है कि यहां विधायकों को मॉक पोल की प्रैक्टिस कराई जाएगी। शाम को मंत्री विजय चौधरी के घर NDA के नेता दोबारा जुटेंगे, जहां कल होने वाले राज्यसभा चुनाव की फाइनल स्ट्रैटजी तैयार होगी।

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। पांच सीटों पर छह उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया है। पांचवीं सीट पर जीत दर्ज करने लिए जरूरी वोट एनडीए के पास नहीं है। विपक्षी महागठबंधन से राजद के उम्मीदवार को ओवैसी और मायावती की पार्टी के विधायकों के समर्थन की जरूरत है। अगर ओवैसी की एआईएमआईएम और मायाबती की बसपा का विधायक राजद प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह के समर्थन के लिए महागठबंधन के खेमे में जाएंगे तो उनकी बात बन जाएगी। इसी को लेकर आज रविवार 15 मार्च को तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर एक खास बैठक बुलाई है। आज का दिन महागठबंधन की ‘रणनीति’ का सुपर संडे हो सकता है।

तेजस्वी के आवास पर जुटेंगे महागठबंधन के विधायक
महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को सभी विपक्षी दलों के विधायकों की बैठक बुलायी है। बैठक में सभी विधायकों को वोट देने और प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का पाठ पढ़ाया जाएगा। सभी को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। ताकि एक भी विधायक का वोट खराब न हो। महागठबंधन ने दावा किया है कि उनके पास जीत के लिए जरूरी आंकड़ा है।

बिना ‘सेनापति’ के मैदान में कांग्रेस, पटना पहुंचे सभी विधायक
इधर, कांग्रेस पार्टी के सभी छह विधायक भी पटना पहुंच चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी रविवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। यह पहली बार है कि विधानसभा चुनाव होने के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस अपने विधायक दल के नेता और सचेतक का चुनाव नहीं कर पाई है। ऐसे में विधायकों को दिशा निर्देश कौन करेगा, यह तय नहीं हुआ है।

उपेंद्र कुशवाहा के घर बनी NDA की सीक्रेट रणनीति
राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों के बीच जीत की रणनीति तैयार की जा रही है। एनडीए ने शनिवार को रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर बैठक कर 5वीं सीट की जीत की रणनीति पर चर्चा की। एनडीए में शामिल घटक दल जदयू, भाजपा, लोजपा आर, हम और रालोमो के विधायकों को वोट तय किया गया। रणनीति के तहत यह तय हुआ कि वोटिंग के कुछ समय पहले विधायकों को उनको यह बताया जाएगा कि उन्हें एनडीए के पांचों में से किस उम्मीदवार के पक्ष में वोट देना है।

कल सुबह 9 बजे से वोटिंग, शाम तक आ जाएगा रिजल्ट
राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो जाएगी।
स्थान: विधानसभा मुख्य भवन का पुराना वाचनालय कक्ष।
वोटिंग का समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक।
काउंटिंग: सोमवार शाम 5:00 बजे से।
परिणाम: सोमवार देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
इसके बाद ही पता चल जाएगा कि पांचवी सीट पर किसे जीत मिलेगी- एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा को राजद के अमरेंद्र धारी सिंह को।

राज्यसभा चुनाव से जुड़े हाईलाइट्स

  • रविवार सुबह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर NDA की मीटिंग
  • मंत्री लेसी सिंह के आवास पर जदयू विधायकों की मीटिंग
  • स्टेट गेस्ट हाउस में बीजेपी नेताओं की बैठक हुई
  • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों की बैठक
  • राजद के विधायक होटल पनाश पहुंचे, आज रात वहीं रुकेंगे
  • जदयू ने होटल में ठहराए जाने को लेकर सवाल उठाए

मंत्री श्रवण कुमार बोले- जीत हमारी होगी

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय शर्मा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए।

बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा और जेडीयू के कई बड़े नेताओं ने चुनावी समीकरण और जीत सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक खत्म होने के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, ‘महागठबंधन भले ही अपनी जीत का दावा करे, लेकिन राज्यसभा चुनाव में जीत एनडीए की ही होगी।’

विजय चौधरी के आवास पर अंतिम रणनीति

मॉक पोल के बाद शाम 4 बजे जेडीयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर विधायकों के लिए डिनर बैठक होगी। यहां चुनावी रणनीति की अंतिम समीक्षा की जाएगी और विधायकों को पार्टी लाइन पर रहने के निर्देश दिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए के करीब 100 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने पहले कभी राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं किया है। इसी कारण उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए मॉक वोटिंग कराई जा रही है, ताकि किसी भी वोट के रद्द होने की संभावना खत्म हो सके।

इससे पहले 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर और 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी एनडीए विधायकों के लिए डिनर बैठक आयोजित की गई थी।

AIMIM की इफ्तार के जरिए सियासत

इधर, राज्यसभा चुनाव के बीच एआईएमआईएम की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी ने भी सियासी चर्चा बढ़ा दी है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने आज शाम 6 बजे दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया है।

इस कार्यक्रम के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर भी लगाई गई है, जिसने राजनीतिक गलियारों में खासा ध्यान खींचा है। जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे।

AIMIM की इफ्तार पार्टी के लिए लगे पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर भी लगाई गई।
AIMIM की इफ्तार पार्टी के लिए लगे पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर भी लगाई गई।

तेजस्वी और अख्तरुल ईमान की मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा

बीते दिनों अख्तरुल ईमान ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि बातचीत सकारात्मक रही है और सकारात्मक बातचीत का पॉजिटिव परिणाम होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि महागठबंधन को समर्थन देने का अंतिम फैसला एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी करेंगे।

तेजस्वी यादव को सिर्फ इफ्तार का न्यौता हैः अख्तरुल ईमान

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा, ‘आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निमंत्रण है।’ विधानसभा चुनाव के समय आपके लिए उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया था आपने उनके लिए दरवाजा खोल दिया। इस पर उन्होंने कहा कि, ‘हमारा बड़ा दिल है। सभी के लिए दरवाजा हमेशा खुला रहता है।’ राज्यसभा में किसका समर्थन करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि, ‘इस पर फैसला शाम में विधायकों के साथ बैठकर होगी।’ आप लोगों की NDA से भी बातचीत हो रही है? इस पर उन्होंने कहा- ‘बातचीत होती ही रहती है। तेजस्वी यादव को सिर्फ इफ्तार का न्यौता है। बाकी बातचीत बाद में होगी।’

राज्यसभा कैंडिडेट शिवंश राम बोले- हम जीत रहे हैं

राज्यसभा उम्मीदवार शिवेश राम ने अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा ‘अगर मैं पांचवां कैंडिडेट हो तो भी मैं जितऊंगा। विपक्ष के पास 35 वोट हैं, जबकि हमारे पास 38। इंडी गठबंधन के पास तो 35 विधायक है, वो 6 सीट कहां से लाएगी। AIMIM और BSP उनके साथ एकसाथ नहीं लड़ी थी। वो लोग एकजुट नहीं है, बीजेपी और एनडीए एकजुट हैं। कल शाम तक सब साफ हो जाएगा।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग आज करेगा प्रेस वार्ता, विपक्ष के सवालों का दे सकता है जवाब

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान आज...........

सियासी जंग का आगाज: पूर्वी और दक्षिण भारत में चुनावी परीक्षा के नतीजे तय करेंगे राष्ट्रीय राजनीति की दिशाऔर दशा !……

सियासी जंग का आगाज: पूर्वी और दक्षिण भारत में चुनावी परीक्षा के नतीजे तय करेंगे राष्ट्रीय राजनीति की दिशाऔर दशा !......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend