ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन ,खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in कारोबार, खास खबर, प्रदेश
0
भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन ,खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब के बॉर्डर जिलों में हुए ड्रोन अटैक के कारण लेबर उत्तर प्रदेश-बिहार लौटना शुरू हो गई है। सीजफायर के बाद भी लोगों में डर बना हुआ है। इससे जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पठानकोट के रेलवे स्टेशनों पर प्रवासियों की भीड़ साफ देखी जा सकती है।

माहौल खराब होने के बाद रेहड़ियां लगाने वालों और दूसरे स्टेट के स्टूडेंट्स भी पंजाब से वापस अपने घर जा रहे हैं। पंजाब में 1 जून से धान का सीजन शुरू हो रहा है। लेबर के पलायन से पंजाब में आने वाले समय में धान रोपाई के लिए लेबर का संकट खड़ा हो सकता है। खेती के साथ-साथ इंडस्ट्री के लिए भी संकट है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पंजाब से जा रहे लोगों का कहना है कि घर-परिवार के साथ रहेंगे तो सेफ रहेंगे। जब पंजाब का माहौल ठीक हो जाएगा तब वापस आ जाएंगे। दैनिक भास्कर टीम ने जब पंजाब से जा रही लेबर से बात की तो इनका साफ कहना था कि अभी तो यहां डर लग रहा है। इसलिए घर लौट रहे हैं।

अमृतसर से स्टूडेंट, पर्यटक और कारीगर लौटने लगे अमृतसर रेलवे स्टेशन पर गोंडा के रहने वाले अनिल कुमार ने कहा कि यहां का माहौल गड़बड़ है। हम 12 बंदे गांव जा रहे हैं। अमृतसर में लड्‌डू बनाने का काम करते हैं। अब वापसी माहौल ठीक होने पर ही करेंगे। सीतापुर के गुफरान का कहना था कि पंजाब में माहौल खराब हो रहा है। घर वाले कह कहे हैं कि वहां रहने का क्या फायदा है। इसलिए जा रहे हैं।

पटना के रहने वाले सूरज कुमार ने बताया कि मैं अमृतसर से इंजीनियरिंग कर रहा हूं। यहां माहौल खराब हो रहा है। मेरे साथ के काफी स्टूडेंट्स पहले निकल गए हैं। कुछ बस से गए हैं। ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रही है।

छत्तीसगढ़ के विजेंद्र ने बताया कि मैं अटारी-बाघा बॉर्डर घूमने का प्लान बनाकर आया था। अब यहां अचानक से आतंकी माहौल बन गया। मेरा 2 से 3 दिन रुकने का प्लान था। अब तत्काल भाग रहे हैं। अभी रिजर्वेशन का टिकट नहीं मिल पाया है। अब दिल्ली से टिकट करवाकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।

बठिंडा में चाय वाले ने कहा- यहां डर लग रहा बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले इंद्रजीत ने बताया कि मैं बठिंडा में चाय का खोखा चलाता हूं। यहां का माहौल खराब हो रहा है, इसलिए मैं घर जा रहा हूं। मैं यहां अकेला हूं। डर लगता है, मम्मी-पापा के पास रहूंगा तो अच्छा लगेगा।

लुधियाना में इंडस्ट्री से जुड़ी लेबर जा रही यूपी-बिहार लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पूर्णिया बिहार के रणजीत सिंह ने कहा कि डर के चलते हम घर जा रहे हैं। पंजाब के जगराओं में सरदार जी के पास रहते हैं और खेती का काम करते हैं। इसी तरह यूपी के बलिया के रहने वाले सचिंदर साहनी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान में जो चल रहा है, उसका डर है। पंजाब में अभी दिक्कत हो रही है, ये जो ड्रोन जा रहे हैं, उससे डर लगता है।

बांदा के रहने वाले गुरपाल सिंह ने बताया कि हम पेपर मिल में काम करते हैं। यहां रात को लाइट बंद करवा दी जा रही है। टॉर्च की लाइट में काम करवाया जा रहा है। मशीनों का काम है, अंधेरे में हाथ आ सकता है।

पठानकोट में बिट्टू-गुलशन बोले- माहौल ठीक होगा तो लौटेंगे बिहार के रहने वाले बिट्‌टू ने कहा कि पठानकोट में माहौल खराब हो रहा है। अब मम्मी-पापा खोज रहे हैं। कह रहे हैं घर आ जाओ, इसलिए जा रहे हैं। इसी तरह से गुलशन कुमार ने बताया कि बिहारी आदमी हैं, हमें तो प्रदेश में ही रोजगार मिलेगा। अब यहां का माहौल कुछ ठीक नहीं है। काम का नुकसान हो रहा है। अभी फिर दो-तीन महीने बाद आएंगे।

जालंधर रेलवे स्टेशन पर भी पंजाब से जाने वालों की भीड़ जालंधर रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले संजय ने बताया कि वह पंजाब के अलग अलग जिलों में मजदूरी करते हैं। इन दिनों राज्य में वॉर जैसी स्थिति को देखते हुए गृह जिले अलीपुर लौट रहे हैं। हरिद्वार के रहने वाले प्रत्यूष ने कहा कि वह जालंधर में बीटेक-3 का स्टूडेंट है। यूनिवर्सिटी से काफी बच्चे घर जा रहे हैं। पंजाब में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उसने भी घर जाने का फैसला लिया है।

पंजाब में 1 जून से शुरू होगा धान का सीजन पंजाब में 1 जून से धान का सीजन शुरू हो रहा है। पंजाब के किसान खेती के लिए पूरी तरह से यूपी और बिहार से आने वाली लेबर पर ही निर्भर है। इन दिनों पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर बिहार और यूपी की तरफ से आने वाले लोगों की भीड़ रहती थी, जबकि खराब हुए माहौल में इस बार जाने वालों की भीड़ है। इससे पंजाब में धान की रोपाई के समय लेबर का संकट खड़ा हो सकता है। पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है।

लुधियाना की इंडस्ट्री भी लेबर पर निर्भर पंजाब के इंडस्ट्रियल हब लुधियाना में ज्यादातर लेबर यूपी और बिहार की है। यहां की कई फैक्ट्रियों से लोग घर जा रहे हैं। इनकी लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भीड़ है। यहां पेपर मिल में काम करने वाले बांदा के एक व्यक्ति और उसके साथी गुरपाल सिंह ने बताया कि रात को लाइट बंद करवा दी जा रही है। टॉर्च की लाइट में काम करवाया जा रहा है। मशीनों का काम है, अंधेरे में हाथ आ सकता है। दूसरा पंजाब का माहौल खराब हो रहा, जिसके कारण हम अभी जा रहे हैं। जब ठीक होगा तो फिर आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी तरह बहुत से लोग यहां से जा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
प्रधानमंत्री आवास में बड़ी हलचल, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे RAW और IB चीफ, राजनाथ-डोभाल भी मौजूद

प्रधानमंत्री आवास में बड़ी हलचल, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे RAW और IB चीफ, राजनाथ-डोभाल भी मौजूद

भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत हुई वार्ता

भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत हुई वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend