ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आवास में बड़ी हलचल, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे RAW और IB चीफ, राजनाथ-डोभाल भी मौजूद

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in TAZA KHABR, केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री आवास में बड़ी हलचल, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे RAW और IB चीफ, राजनाथ-डोभाल भी मौजूद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर भले हो गया है, लेकिन नियंत्रण रेखा पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. भारतीय सेना के डीजीएमओ ने साफ कहा कि मौजूदा हालात युद्ध जैसे ही हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच आज एक बार फिर से DGMO स्तर की बातचीत होगी. वैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान के होश ठिकाने आ गए हैं. भारतीय सेना ने बताया कि बीती रात कहीं से भी गोलीबारी की खबर नहीं. दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर यह पहली शांत रात रही.

इससे पहले तीनों सेनाओं के DG ऑपरेशन्स की तरफ से रविवार शाम पाकिस्तान के साथ बॉर्डर पर सीजफायर के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी हुई जानकारी दी गई है. सेना की तरफ से पूरे ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए ये साफ कर दिया कि ये ऑपरेशन आतंक के सफाये के लिए था. यानी भारतीय सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए.

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

7 मई के बाद हुए सैन्य टकराव पर भी सेना के तीनों अंगों के अधिकारियों ने साफ किया कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी फौज को बहुत बड़ा नुक़सान पहुंचाया गया. भारत के हमले में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हो गए. इसके अलावा भारत के ऑपरेशन में पाकिस्तानी फौज के 35 से 40 जवानों के मारे जाने की जानकारी भी दी गई. पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर पर भी भारत के सशस्त्र बलों ने साफ कर दिया कि ये समझौता पाकिस्तान के कहने पर किया गया और भारतीय फौज की जवाबी कार्रवाई के कारण पाकिस्तान घुटनों पर आने के लिए मजबूर हुआ.

ऑपरेशन सिंदूर लाइव अपडेट्स : आतंक का खात्मा कर रहा भारत, पाकिस्तान को भी मिला सबक… ऑपरेशन सिंदूर पर संबित पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बताते हुए सेना के अद्मय साहस को सलाम किया. उन्होंने कहा, ‘जिस प्रकार से आतंकवाद का खात्मा बीते कुछ दिनों में हमने भारतवरर्ष में देखा है। भारतवर्ष ने जिस प्रकार से पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से समाप्त किया है, वो अपने आप में पूरे विश्व में एक संदेश भेजता है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के विरुद्ध एक निर्णायक संदेश…’

MAY 12, 202511:14 IST

ऑपरेशन सिंदूर लाइव अपडेट्स : राजनाथ और अजित डोभाल भी पहुंचे पीएम आवास, RAW और IB चीफ भी साथ

पीएम आवास पर बैठक के लिए नौसेना और वायुसेना प्रमुख भी वहां पहुंच गए हैं. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, रॉ और आईबी चीफ भी बैठक में शामिल हुए. प्रधानमंत्री आवास पर इस हलचल से पाकिस्तान के खिलाफ किसी नए कदम की अटकलें लगाई जा रही हैं.

MAY 12, 202510:50 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंचे CDS और आर्मी चीफ

पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री आवास पर एक बार फिर बड़ी हलचल देखी जा रही है. इस बीच सीडीएस अनिल चौहान और आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी पीएम मोदी से मिलने वहां पहुंचे हैं.

MAY 12, 202510:37 IST

ऑपरेशन सिंदूर लाइव अपडेट : पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर तीनों सेना के अधिकारी देंगे जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर पर आज एक बार फिर भारतीय सेना बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. आज ढाई बजे बोने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में थल सेना के डीजीएमओ के साथ वायु और नौसेना के समकक्ष अधिकारी भी शामिल होंगे.

MAY 12, 202509:55 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : अमेरिकी जनरल ने खोलकर रख दी पाक आर्मी की सच्चाई

अमेरिकी रिटायर्ड मेजर जनरल जेम्स ‘स्पाइडर’ मार्क्स ने पाकिस्तानी सेना को आईना दिखाया है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तानी सेना उतनी पेशेवर नहीं है जितनी भारतीय सेना… सीएनएन के एक प्रोग्राम में, मार्क्स ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस्लामाबाद को भारत की कार्रवाई के बाद जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए.

मार्क्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की तुलना में भारतीय सेना अधिक बड़ी और पेशेवर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी जनता के सामने कुछ न कुछ प्रतिक्रिया देनी होगी, लेकिन यह प्रतिक्रिया मापा गया जवाब होगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को शरण देने का इतिहास रहा है, जो भारत के लिए खतरा बनते हैं.

MAY 12, 202509:12 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : DGMO की बातचीत पर आ गया अमेरिका का बयान

भारत और पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ आज दोपहर हॉटलाइन पर बात करेंगे. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत को लेकर समर्थन जताया है. उन्होंने कहा कि दोनों देश बात के जरिये मौजूदा तनाव को कम करें.

MAY 12, 202508:08 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : पाकिस्तान सरकार बोली- हमारी सेना नहीं तोड़ेगी संघर्षविराम

भारत के प्रहार से पाकिस्तान के माथे पर आई शिकन साफ-साफ दिख रही है. पाकिस्तान सरकार ने अब दावा किया है कि उसकी सेना भारत के साथ सीजफायर का उल्लंघन नहीं करेगी.

MAY 12, 202507:37 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : ऑपरेशन सिंदूर के बाद होश में आया पाकिस्तान, सीमा पर सारी रात बैठा रहा शांत

भारतीय सेना ने बताया जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही. किसी घटना की खबर नहीं है. इस तरह दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के बाद यह पहली शांत रात रही.

MAY 12, 202507:37 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : ऑपरेशन सिंदूर के बाद होश में आया पाकिस्तान, सीमा पर सारी रात बैठा रहा शांत

भारतीय सेना ने बताया जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही. किसी घटना की खबर नहीं है. इस तरह दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के बाद यह पहली शांत रात रही.

MAY 12, 202507:10 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी, डीजीएमओ ने उठाए सवाल

सशस्त्र बलों की तरफ से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी साफ कर दिया गया कि आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया और जरूरत पड़ने पर आगे और आतंकियों का शिकार भी किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने 7 मई को पाकिस्तान से सामने आई उस तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए उसे घेरा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी खड़े नजर आए थे.

MAY 12, 202506:49 IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइव अपडेट्स : आज फिर बात करेंगे दोनों देश के डीजीएमओ

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एक बार फिर से DGMO स्तर की बातचीत होगी. दोनों देशों के DGMO सीमा पर तनाव कम करने के लिए दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे. इससे पहले भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों ने 10 मई की दोपहर फोन पर बातचीत के दौरान सीजफायर पर सहमति जताई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 25, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

Next Post
भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत हुई वार्ता

भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत हुई वार्ता

कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास…………

कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend