ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

UB India News by UB India News
July 20, 2026
in Breaking News, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं. अमेरिका ने लगातार 9वीं रात ईरान पर जमकर बमबारी की. जार्डन में दो सैनिकों की मौत के बाद तीसरे सैनिक की मौत की भी पुष्टि हो गई है.

अमेरिका ने ईरान से जुड़े ठिकानों पर हमले किए. इससे पहले अमेरिका ने जानकारी दी थी कि जॉर्डन में हुए एक हमले में उसके कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गई थी. वहीं, क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देशों ने भी रविवार को ईरान की ओर से नए हमलों की सूचना दी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में तीसरे अमेरिकी सैनिक की मौत की पुष्टि हुई है. सेना के मुताबिक, शनिवार को उत्तरी इराक में एक सैन्य अड्डे पर ईरानी ड्रोन से जुड़े विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के दौरान हुए नियंत्रित विस्फोट में एक अमेरिकी सैनिक की जान चली गई.

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

शनिवार को ही बढ़ी थी मुस्तैदी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे (ईडीटी) से शुरू हुए हवाई हमलों का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की जहाजों को निशाना बनाने की क्षमता को कमजोर करना और जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने वाले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को जवाब देना था.

एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि शनिवार को ईरान के हमलों से पहले ही अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य ताकत बढ़ानी शुरू कर दी थी. इसके तहत लड़ाकू विमानों समेत अतिरिक्त सैन्य संसाधन भेजे गए. बाद में CENTCOM ने कहा कि उसके हवाई हमले पूरे हो गए हैं। इन हमलों में ईरान की तटीय निगरानी प्रणाली और हवाई रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया.

ट्रंप ने क्यों लिया बदला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज रात न्यू जर्सी में वर्ल्ड कप फाइनल से निकलने के बाद ईरान के बारे में पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि ईरान में ठिकानों पर आज रात किए गए जवाबी हमले किए गए हैं. कहा कि हमने आज रात फिर उन पर जोरदार हमला किया और ऐसा हमने उन तीन, शायद दो के बजाय तीन, महान देशभक्तों के सम्मान में किया.

ट्रंप ने किया दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है. मिलिट्री के लिहाज से उन्होंने लगभग सब कुछ खो दिया है. उनके पास बहुत कम चीजें बची हैं. उनके पास कुछ मिसाइलें हैं. कुछ ड्रोन हैं. कुछ मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है लेकिन ज्यादा कुछ नहीं है.

यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ था. इन हमलों का उद्देश्य ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को कमजोर करना और उसके सहयोगी समूहों की ताकत कम करना था. इसके बाद शुरू हुई लड़ाई में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सबसे ज्यादा लोग ईरान और लेबनान के हैं. इस युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने और दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की भी चिंता बढ़ गई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

by UB India News
July 20, 2026
0

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर विरोध कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्वास्थ्य...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते तीन हफ्ते से प्रदर्शन के लिए जुटे युवा प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद के लिए...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

by UB India News
July 20, 2026
0

शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे...

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

अगले 48 घंटे भारी! IMD का कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ,पटना समेत 6 जिलों में भारी बारिश

by UB India News
July 20, 2026
0

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के दौरान...

Next Post
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश........................

संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend