ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

UB India News by UB India News
July 20, 2026
in Breaking News, खास खबर
0
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर विरोध कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री से कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने मीटिंग की. पार्टी के लोगों का कहना है कि सरकार ने ही बातचीत के लिए बुलावा दिया था, जिसके बाद ये लोग पहुंचे. इस दौरान दोनों ने जेपी नड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और कहा कि यदि इन्हें मांग लिया जाता है तो हम आंदोलन वापस ले लेंगे. इन मांगों में सोनम वांगचुक को अस्पताल से डिस्चार्ड किया जाना शामिल है. इसके अलावा डिमांड की गई है कि वांगचुक की आवाजाही पर किसी तरह की रोक न लगे. आइए जानते हैं, कॉकरोच जनता पार्टी ने की हैं कौन सी 4 मांगें…

1. सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए और उनके मूवमेंट पर किसी तरह की रोक न रहे.

RELATED POSTS

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

2. धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा लिया जाए.

3. नीट परीक्षा में बैठने वाले उन छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले, जिन्होंने आत्महत्या कर ली.

4. दिल्ली पुलिस तुरंत छात्रों पर अत्याचार रोके. बल प्रयोग का किसी भी तरह से इस्तेमाल न किया जाए.

 

जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, सौंपी मांगों की लिस्ट

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के बीच CJP नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है. CJP नेताओं ने अपनी मांगों वाला ज्ञापन नड्डा को सौंपा.

सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की मांग पर सुनवाई जारी

दिल्ली हाई कोर्ट में सोनम वांगचुक को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुनवाई की. वांगचुक के वकील ने  कोर्ट को सोनम वांगचुक की हेल्थ कंडीशन (वाइटल्स) के बारे में जानकारी दी. वकील ने कहा कि भले ही सरकारी हॉस्पिटल पर परिवार का अविश्वास गलत हो, फिर भी उन्हें यह चुनने का अधिकार है कि वे कहां भर्ती होना चाहते हैं.

वांगचुक की ओर से सीनियर वकील अखिल सिबल, इस बेंच द्वारा 16 जुलाई को दिए गए उस आदेश को पढ़ रहे हैं जो वांगचुक की सेहत और अंगमो द्वारा हॉस्पिटल में दिए गए आवेदन से जुड़ी PIL पर आया था.

वे तर्क देते हैं कि वांगचुक ICU में नहीं हैं, उन्हें किसी तरह का सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है. वे पूरी तरह होश में हैं और साफ-साफ बात कर रहे हैं. वे खुद चिट्ठियाँ लिख रहे हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सवाल किया कि क्या डॉक्टर को दवा देने के लिए ICU में ले जाए जाने का इंतजार करना चाहिए? क्या तभी दवा दी जाएगी?

उन्होंने जो भी रिपोर्ट या टेस्ट किया, वह आपके साथ शेयर किया जाना चाहिए था. हम एक्सपर्ट की राय पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.

कपिल सिब्बल ने कहा कि वांगचुक गिरफ्तार नहीं हैं. आदेश में यह नहीं कहा गया था कि उन्हें इस तरह उठाया जा सकता है. इसलिए, इस घटनाक्रम से भरोसा कम हुआ है, और मेरा कहना है कि कृपया मुझे कहीं और जाने और दूसरी राय (सेकंड ओपिनियन) लेने की अनुमति दें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते तीन हफ्ते से प्रदर्शन के लिए जुटे युवा प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद के लिए...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

by UB India News
July 20, 2026
0

शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे...

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

अगले 48 घंटे भारी! IMD का कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ,पटना समेत 6 जिलों में भारी बारिश

by UB India News
July 20, 2026
0

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के दौरान...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

by UB India News
July 20, 2026
0

नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब और...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend