शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत दीपक को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस उग्र प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर ये भी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई है।
प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प
कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन उग्र होने के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने 2.33 बजे एक्स पोस्ट पर बताया कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन 3.18 मिनट पर उन्होंने अपने पोस्ट पर अपडेट देते हुए बताया कि दीपके को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया है।
दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को एक जायज़ मुद्दे को उठाने के लिए विरोध करना पड़ रहा है; इससे बचा जा सकता था।” गौरतलब है कि सोनम वांगचुक जब भूख हड़ताल पर जंतर मंतर पर बैठे थे, तब भी उनकी पत्नी का बयान सामने आया था। जब वांगचुक को हॉस्पिटल ले जाया गया था, तब भी गीतांजलि ने कहा था कि उनसे पूछे बिना उनके पति को कुछ न दिया जाए।







