ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-पाकिस्तान के बीच कैसे हुआ सीजफायर? ट्रंप का क्या रोल?

UB India News by UB India News
May 12, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
भारत-पाकिस्तान के बीच कैसे हुआ सीजफायर? ट्रंप का क्या रोल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सबकुछ अचानक. अप्रत्याशित. किसी को कुछ अंदाजा न था. और वो खबर आई, जिस पर सभी ने राहत की एक लंबी सांस ली. भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हो गई. शनिवार शाम नाटकीय अंदाज में इसका ऐलान हुआ. भारत और पाक के बीच सीमाओं को लांघ चुकी चार दिन की गर्मागर्मी पर शांति की शीतलहर चढ़ गई. दोनों देश शनिवार शाम पांच बजे से एक दूसरे पर वार-पलटवार न करने पर राजी हो गए. विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों देश आपस में बातचीत के बाद इस पर सहमत हुए. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शाम तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की और फिर संघर्ष विराम पर बात बनी. इस लाइन पर गौर करें. क्योंकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की खबर ट्रंप ने ब्रेक की और यह कहते हुए ब्रेक की कि अमेरिका ने मध्यस्थता कर इसे करवाया है. अमेरिका इसका क्रेडिट ले रहा है, लेकिन भारत ने इसे खारिज किया है. आखिर पाकिस्तान सीजफायर पर क्यों मान गया, पूरी टाइमलाइन समझिए..

शनिवार शाम, 5:33 PM: डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

भारत और पाकिस्तान के बात चौथे दिन तनाव चरम पर पहुंच रहा था. पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दे चुका था. शनिवार की रात क्या होगा, इंतजार इस बात को लेकर था. लेकिन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर अचानक एक एक्स पोस्ट आता है. यह होता है अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप का. आठ लाइन के इस ट्वीट में भारत और पाकिस्तान के युद्ध विराम पर सहमत हो जाने की ऐलान होता है.  ट्वीट में आठ लाइन कुछ ये होती हैं- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने पूरी तरह से और तत्काल युद्धविराम पर राजी हो गए हैं. मैं दोनों देशों को कॉमन सेंस और समझदारी के लिए बधाई देता हूं. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!’  हालांकि ट्रंप के इस ट्वीट में भी एक ट्विस्ट होता है. यह क्या होता है, हम नीचे बताएंगे.

शाम 5:37 PM, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का पोस्ट

इसके 4 मिनट बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बयान आता है. वह लिखते हैं कि पिछले 48 घंटे से वह और उप-राष्ट्रपति जेडी वेन्स पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ समेत  भारत और पाकिस्तान टॉप नेताओं के संपर्क में थे. मुझे खुशी है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर राजी हो गए हैं.

शाम 5:38 PM बजे, पाक के डिप्टी PM इशाक डार का पोस्ट

इसके ठीक एक मिनट बाद इशाक डार का पोस्ट आता है. वह भारत और पाकिस्तान के बीच तुरंत प्रभाव से युद्ध विराम की पुष्टि करते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!

शाम 5.54 PM बजे, विदेश मंत्रालय का ऐलान

शाम को पांच बजकर 54 मिनट पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री एक छोटी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच शाम पांच बजे से सीजफायर का ऐलान किया जाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने 3 बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की और दोनों पक्षों में शाम 5 बजे से पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमति बनी.

शाम 6:07 PM: भारत ने कहा- सीजफायर में तीसरे देश का रोल नहीं

शाम 6 बजकर 7 मिनट पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि सीजफायर पर सहमति पूरी तरह से द्विपक्षीय है. यानी अमेरिका बीच में नहीं था. विदेश सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई उस बात को दोहराया गया कि भारत और पाकिस्तान मिलकर सीजफायर पर सहमत हुए. भारत ने एक तरह से अमेरिका के उस दावे को खारिज किया कि उसने मध्यस्थता कर दोनों देशों के बीच सीजफायर रुकवाया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

बैक-टू-बैक 5 बैठकों के बाद PMO पहुंचे पीएम मोदी, वॉर रूम में कर सकते हैं चर्चा…….

पीएम आवास पर बड़ी बैठक जारी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, CDS और NSA मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend