ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

UB India News by UB India News
May 12, 2025
in खास खबर, बिहार, सारण, सेना
0
पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार के लाल ने देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है. गड़खा प्रखंड के जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शनिवार की शाम जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान के साथ क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हो गए. यह घटना पाकिस्तान की धोखेबाजी के कारण हुआ. बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के मात्र तीन घंटे बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान बीएसएफ के आउटपोस्ट का नेतृत्व कर रहे इम्तियाज ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने साथी जवानों को बचाने के लिए प्राणों की आहुति दे दी. बीएसएफ ने कहा, हम शहीद मोहम्मद इम्तियाज के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. इधर उनके शहीद होने की खबर से नारायणपुर गांव में शोक की लहर छा गई है.

बता दें कि शनिवार देर रात को जैसे ही इस बात की दुखद सूचना मिली बात जंगल में आज की तरह फैल गई. सोशल मीडिया पर लोग उनकी बहादुरी से दुश्मनों से लोहा मानवता हुए शहीद होने की चर्चा कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, रविवार को जम्मू के फ्रंटियर हेडक्वार्टर, पलौरा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देने के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा. संभवतः रविवार शाम तक उनके गांव नारायणपुर पहुंचेगा. बीएसएफ के डीजी और सभी रैंकों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

नेकदिल और बेहद मिलनसार थे मो. इम्तियाज
शहीद इम्तियाज के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं. एक पुत्र मोहम्मद इमरान बायोमेडिकल से इंजीनियरिंग कर पटना पीएमसीएच में कार्यरत हैं मौत की सूचना मिलने के बाद पुत्र इमरान जम्मू के लिए रवाना हो गए.उनकी पत्नी बीमार हैं और उन्हें अभी इस दुखद समाचार की जानकारी नहीं दी गई है.ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज काफी नेक दिल और मिलनसार व्यक्ति थे. एक महीने पहले ही ईद के लगभग घर आए थे. गांव में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करते थे और गांव के सभी लोगों से मिलते-जुलते थे. गांववालों ने उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है.

12 दिन में 4 जवान शहीद, 60 घायल

22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 4 जवान शहीद हो चुके हैं। 60 जवान पाकिस्तानी हमलों में घायल भी हुए हैं। वहीं, 17 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इनके अलावा राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ADDC) डॉ. राज कुमार थापा भी पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

BSF जम्मू ने X पर लिखा- सर्वोच्च बलिदान को सलाम

जम्मू सीमा सुरक्षा बल के अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा है-

हम 10 मई 2025 को आर एस पुरा क्षेत्र, जिला जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के दौरान देश की सेवा में BSF के बहादुर सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।

BSF सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने आगे बढ़कर वीरतापूर्वक नेतृत्व किया। DG BSF और सभी रैंक उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कल फ्रंटियर मुख्यालय जम्मू, पलौरा में पूरे सम्मान के साथ पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

पाकिस्तान के हवाई हमले और आखिर में सीजफायर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरुषों को सिर और सीने में गोली मारी थी। महिलाओं से कहा था- तुम्हें इसलिए छोड़ रहे हैं कि जाकर मोदी को बता देना।

घटना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में थे। वे दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौटे और कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। 24 अप्रैल को उन्होंने कहा- आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। इसके बाद सेना के अफसरों से मिले और कहा- सेना कार्रवाई के लिए जगह और समय तय करे।

पहलगाम घटना के 15 दिन बाद सेना ने पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे। 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। यहीं आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। भारत ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। क्योंकि आतंकियों ने देश की बहन-बेटियों का सुहाग उजाड़ा था।

इसके बाद पाकिस्तान ने 8 मई की रात से लगातार बॉर्डर से सटे इलाके और एयरबेस पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। लेकिन 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
बैक-टू-बैक 5 बैठकों के बाद PMO पहुंचे पीएम मोदी, वॉर रूम में कर सकते हैं चर्चा…….

पीएम आवास पर बड़ी बैठक जारी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, CDS और NSA मौजूद

पाकिस्तान में यौम-ए-तशक्कुर मनाएंगे शहबाज

पाकिस्तान में यौम-ए-तशक्कुर मनाएंगे शहबाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend