ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम आवास पर बड़ी बैठक जारी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, CDS और NSA मौजूद

UB India News by UB India News
May 12, 2025
in TAZA KHABR, केंद्रीय राजनीती
0
बैक-टू-बैक 5 बैठकों के बाद PMO पहुंचे पीएम मोदी, वॉर रूम में कर सकते हैं चर्चा…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए देर रात जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से गोलाबारी शुरू कर दी. उसने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के शहरों राजौरी, अखनूर और सांबा में शेलिंग की. इसके अलावा श्रीनगर, उधमपुर और जम्मू में भी धमाकों की आवाज सुनाई दी. हालांकि सुबह होते ही सीमा पर हालात अब सामान्य दिख रहे हैं. सभी सीमावर्ती जिलों में देर रात लगाया गया ब्लैकआउट अब खत्म कर दिया गया है. हालांकि सीमा पर भारतीय जवान पाकिस्तान की किसी भी चालबाजी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मुस्तैदी से डटे हुए हैं.

पाकिस्तान की तरफ से यह सीजफायर का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है, जबकि इसका ऐलान हुए चार घंटे भी नहीं हुए थे. भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से यह कहा गया था कि शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर का ऐलान हो चुका है, लेकिन तीन घंटे बाद भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू हो गए. पहले तो एलओसी के पास वाले हिस्सों में गोलाबारी की गई. फिर देखते ही देखते पाकिस्तानी हमला श्रीनगर और उधमपुर तक फैल गया.

RELATED POSTS

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

LIVE UPDATES

अमृतसर में बाजार खुले हैं और जनजीवन सामान्य है

पंजाब के अमृतसर में स्थिति सामान्य है। लोग अपने रोजमर्रा के काम कर रहे हैं। रविवार को दफ्तर नहीं खुले, लेकिन बाजार खुले हैं और जनजीवन सामान्य है। लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद: डीसी अमृतसर

पाकिस्तान के ड्रोन हमले में घायल हुए लोगों से मिलेंगे सीएम भगवंत मान

पंजाब के फिरोजपुर में हुए ड्रोन हमले के घायलों से मुख्यमंत्री भगवंत मान मुलाकात करेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएम मान खुद लुधियाना के जीएमसी पहुंचक घायल लोगों का हालचाल जानेंगे. आप सरकार की तरफ से बताया कि फरिश्ते योजना के तहत पंजाब सरकार इन घायलों के इलाज का पूरा ख़र्च उठा रही है.

भारत ने ब्रह्मोस से हमला किया… सीजफायर के बाद अब क्यों बिलबिला रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के साथ सीजफायर पर बड़ा दावा किया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया भारत ने पाकिस्तान के अंदर स्थित टार्गेट्स को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस से हमला किया था. उसने कहा कि इसी के जवाब में फिर में उसने ड्रोन अटैक किए थे.

पाकिस्तान की गोलीबारी से अखनूर में गिरा घर

पाकिस्तान ने कल सीजफायर होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर गोलाबारी की. पाकिस्तान के इस हमले से अखनूर में काफी नुकसान हुआ है. यहां एक पूरा घर गिर गया है. वहीं मवेशियों को काफी नुकसान हुआ है.

कश्मीर में सीमा पर हालात अब शांत, हट गया ब्लैकआउट

जम्मू-कश्मीर में हालात अब शांत दिख रहे हैं. रात 9 बजे के बाद एलओसी पर फायरिंग की कोई खबर नहीं आई है. श्रीनगर में देर रात ही ब्लैकआउट हट गया था. श्रीनगर में रात 8:30 से रात 9:30 तक लगातार ड्रोन हमले होते रहे, लेकिन 9:30 के बाद श्रीनगर में किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं देखी गई. इन सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया. इस दौरान हवा में तेज धमाकों की आवाज आती रही, जिससे लोगों में घबराहट बनी रही है. हालांकि पाकिस्तान के इन हमलों में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 24, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 24, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 24, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

Next Post
पाकिस्तान में यौम-ए-तशक्कुर मनाएंगे शहबाज

पाकिस्तान में यौम-ए-तशक्कुर मनाएंगे शहबाज

अमेरिका में भी छाए PM मोदी: चुनाव प्रचार के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगले सप्ताह मिलूंगा

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर करवा बढ़े ट्रंप के हौसले, अब कश्मीर को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend