ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना पहुंचे ईशान किशन ,एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

UB India News by UB India News
March 11, 2026
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
पटना पहुंचे ईशान किशन ,एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन मंगलवार (10 मार्च, 2026) को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. लोग एक झलक देखने के लिए बेताब थे. उन्हें माला पहनाया गया. ईशान किशन को एयरपोर्ट पर एक बच्चे ने माला पहनाया जिसके बाद उन्होंने उसे किस किया. बच्चे ने भी किस किया.

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में भारत की जीत पर उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. भारतीय टीम जीती है. हमारे लिए नहीं यह देश के लिए बहुत अच्छी बात है. हम लोग उम्मीद करेंगे कि आगे ऐसे ही क्रिकेट खेलते रहें और जीतते रहें…”

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

एक सवाल पर कहा, “मैं जितना अच्छा करूंगा इससे और भी जो यंग बच्चे हैं उनके लिए काफी मोटिवेशन होगा. मैं अपनी तरफ से हमेशा कोशिश करता हूं कि जितने प्लेयर हर जगह से बढ़ सकें बढ़ें. अभी हम लोगों ने वर्ल्ड कप खेला है तो इससे ये होता है कि आपको बस मेहनत करना है और कहीं से भी आप आगे बढ़ सकते हो.”

ईशान किशन ने बनाए थे 54 रन

बता दें कि ईशान किशन ने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रन बनाए थे. 25 गेंदों में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे. ईशान की इस पारी ने टीम को 250 रनों से ज्यादा के टोटल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. ईशान किशन टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे.

गौरतलब है ईशान की बेहतरीन पर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी थी. नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने भारत की जीत पर कहा था, “बहुत-बहुत बधाई देता हूं. देश के लिए राज्य के लिए सौभाग्य की बात है.” ईशान किशन की पारी पर कहा था कि हमें गर्व है कि वो जिस राज्य से हैं वहां से हम हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 30, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

Next Post
संसद परिसर में एक ही दिन में तीन-तीन प्रदर्शन ………….

संसद परिसर में एक ही दिन में तीन-तीन प्रदर्शन .............

पश्चिम एशिया में युद्ध की आग: भारत समेत वैश्विक बाजार पर कैसा होगा असर?

मिडिल ईस्ट में मौतों के आंकड़े डराते हैं ...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend